विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DU Recruitment 2023: डीयू के इस कॉलेज ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है, 15 अप्रैल तक करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 25 Mar 2023 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 05:13 PM (IST)

DU Recruitment 2023 नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1000 रुपये है। ...और पढ़ें

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी इरविन कॉलेज ने नॉन-टीचिंग के पदों पर वैकेंसी निकाली है।
DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी इरविन कॉलेज ने नॉन-टीचिंग के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

एजुकेशन डेस्क। DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी इरविन कॉलेज (Delhi University's Lady Irwin College) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से 36 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर फिलहाल आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2023है। चूंकि अब कुछ दिनों में आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी तो इसलिए समय रहते अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://ladyirwin.edu.in/ पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बात का ध्यान रखें कि सभी पदों के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा है, इसलिए आवेदन से पहले नोटिफिकेशन की जांच कर लें। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं इनमें-लाइब्रेरियन, प्रशासनिक अधिकारी, सेक्शन ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट, सहायक और तकनीकी सहायक समेत अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवदेन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुसार ही आवेदन करें, क्योंकि फॉर्म फिर रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

DU Recruitment 2023:ये है आवेदन शुल्क

नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1000 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 है। वहीं, महिला उम्मीदवारों और PWBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। वहीं, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://ladyirwin.edu.in/ पर विजिट करना होगा। 

यह भी पढ़ें: EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ ने स्टेनोग्राफर और SSA के पदों पर निकाली भर्ती, 27 मार्च से करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: JSSC JLACE 2023: झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा अधिसूचना जारी, 690 पदों के लिए आवेदन 5 अप्रैल से

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।