विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ में 2859 स्टेनोग्राफर व SSA की भर्ती के लिए आवेदन 27 मार्च से, ऐसे करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 25 Mar 2023 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 07:32 AM (IST)

EPFO Recruitment 2023 सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (Social Security Assistant (Group C) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ...और पढ़ें

EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ ने स्टेनोग्राफर और SSA के पदों पर भर्ती निकाली है।
EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ ने स्टेनोग्राफर और SSA के पदों पर भर्ती निकाली है।

एजुकेशन डेस्क। EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ ने स्टेनोग्राफर और SSA के पदों पर भर्ती निकाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation, EPFO) ने एसएसए और स्टेनोग्राफर पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। EPFO इस वैकेंसी के मााध्यम से कुल 2859 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक साइट epfindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 27 मार्च, 2023 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

 UPSC EPFO नोटिफिकेशन 2023 लिंक

वैकेंसी डिटेल्स

  • सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (ग्रुप सी): 2674 पद
  • स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी): 185 पद

एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा

सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (Social Security Assistant (Group C) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसर छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

ये होगी फीस  

दोनों पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति PwBD / महिला उम्मीदवारों / भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये है सेलेक्शन प्रक्रिया

सेलेक्शन प्रक्रिया में फेज I और फेज II परीक्षा शामिल है। एसएसए के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 600 अंकों का प्रश्न शामिल होंगे और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। वहीं, एसएसए पद के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर डाटा एंट्री टेस्ट होगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।