विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BECIL Recruitment 2023: बीईसीआईएल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें लास्ट डेट सहित फुल अपडेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 14 Apr 2023 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2023 05:21 PM (IST)

BECIL Recruitment 2023 जारी सूचना के अनुसार Ophthalmic टेक्नीशियन के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 31000 रुपये सैलरी ...और पढ़ें

BECIL Recruitment 2023: बीईसीआईएल ने Ophthalmic टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली है।
BECIL Recruitment 2023: बीईसीआईएल ने Ophthalmic टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

 एजुकेशन डेस्क। BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने Ophthalmic टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। बीईसीआईएल ने यह वैकेंसी नई दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल के लिए निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाकर लॉगइन करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक नोटिफिकेशन 

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर लेनी चाहिए। इसके बाद ही आवेदन करें, क्योंकि अगर आवेदन पत्र निर्धारित योग्यता के नियमानुसार नहीं होगा तो स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

ये होगी सैलरी 

जारी सूचना के अनुसार, Ophthalmic टेक्नीशियन के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 31,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। वहीं, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए।

How To Download: BECIL Recruitment 2023 Job Notification: नोटिफिकेशन ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवारों को ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की आधिकारिक वेबसाइट https: //www.becil.com पर जाना होगा। अब होम पेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।

अब उस लिंक पर क्लिक करें - 'विज्ञापन संख्या 304: दिल्ली में एम्स, अस्पताल में तैनाती के लिए अनुबंध के आधार पर भर्ती / के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।' अब आपको एक नई विंडो में आवश्यक अधिसूचना का पीडीएफ मिलेगा।अपने भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड और सेव करें।

यह भी पढ़ें: GAIL Gas Recruitment 2023: सीनियर और जूनियर एसोसिएट पदों के लिए 17 अप्रैल तक करें आवेदन, इतनी देनी होगी फीस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।