विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GAIL Gas Recruitment 2023: सीनियर और जूनियर एसोसिएट पदों के लिए 17 अप्रैल तक करें आवेदन, इतनी देनी होगी फीस

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 11 Apr 2023 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 16 Apr 2023 07:49 AM (IST)

GAIL Gas Recruitment 2023 जारी सूचना के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को ...और पढ़ें

GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas Limited) ने
GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas Limited) ने

 एजुकेशन डेस्क। GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas Limited) ने हाल ही में सीनियर एसोसिएट और जूनियर एसोसिएट के पद पर वैकेंसी निकाली है। फिलहाल, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल, 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अब ऐसे में, इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से गेल कुल 120 रिक्तियों को भरने जा रहा है। इनमें से 104 रिक्तियां सीनियर एसोसिएट के लिए हैं और 16 पोस्ट जूनियर एसोसिएट पद के लिए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि नोटिफिकेशन में योग्यता और आयु सीमा क्या मांगी गई है। सारी डिटेल्स अच्छी तरह पढ़ने के बाद और उसके अनुरुप योग्य होने के बाद ही आवेदन करें। पात्रता मानदंड पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। 

GAIL Gas Recruitment 2023:ये होगी फीस

गेस गैस लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगी। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को इस शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस लिमिटेड भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन  

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com पर जाएं। अब इसके बाद करियर पर क्लिक करें और अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें। फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें: IIT Indore Recruitment 2023: आईआईटी इंदौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, ये है आखिरी तारीख

यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती, महिलाओं को नहीं देनी होगी फीस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।