MWC: सोनी एक्सपीरिया ने Ear Duo किया लॉन्च, एप्पल AirPods और सैमसंग गियर IconX से टक्कर
सोनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किए Ear Duo, पढ़ें खासियतें
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। सोनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में एप्पल एयरपॉड्स और सैमसंग गियर आइकन एक्स को टक्कर देने के लिए एक्सपीरिया ईयर डुओ (Ear Duo) पेश किया है। वायरलेस हेडसेट ड्यूल लिसनिंग टेक्नोलॉजी की मदद से गानों के साथ-साथ नोटिफिकेशन्स अलर्ट भी आ पाएंगी। इसी के साथ जापानी कंपनी सोनी ने डेली असिस्ट फीचर भी दिया है। इसी के साथ यह हेडसेट्स सेंसर्स की मदद से यूजर का हेड जेस्चर समझ जाएंगे। हेडसेट बालक और गोल्ड कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुई है। अगले महीने से यह यूएस में बिक्री के लिए मिलेगा। भारत में यह कब उपलब्ध होगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
सोनी Ear Dio की खासियत
कंपनी का दावा है की Ear Duo एक चार्ज पर 4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देता है। एयर पॉड्स और गियर आइकन एक्स की तरह इसके साथ भी ऐसा केस उपलब्ध है, जो डबल चार्ज कर के हेडसेट को 3X पावर देता है। केस फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फास्ट चार्जिंग में 7 मिनट चार्ज कर के एक घंटे तक गानें सुने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
MWC 2018: नोकिया ने लॉन्च किया अपना पहला 4G फोन, जानिए कीमत और फीचर्स
MWC 2018: लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गई इन स्मार्टफोन्स की जानकारी
MWC 2018: नोकिया का सबसे खास फोन Nokia 8 Sirocco लॉन्च, धूल-पानी का नहीं होगा असर
Huawei ने क्वालकॉम और इंटेल को टक्कर देने के लिए MWC में पहला 5G चिप किया पेश
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ये स्मार्टफोन्स भी हो सकते हैं पेश, नहीं हो रही है कोई चर्चा