यहां 102 वर्षीय बुजुर्ग दंपती ने किया मतदान, प‍ति‍-पत्‍नी एक साथ पहुंचे वोट डालने, दिया ये संदेश

Panchayat Chunav विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गांव संघनेई के 102 वर्षीय राम सत और उनकी 96 वर्षीय पत्नी विद्या देवी ने भी इन पंचायत चुनावों में मतदान किया। राम सत ने बताया पिछले लंबे से समय से वे हर चुनाव में अपने मत का प्रयोग करते आ रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 02:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 02:20 PM (IST)
यहां 102 वर्षीय बुजुर्ग दंपती ने किया मतदान, प‍ति‍-पत्‍नी एक साथ पहुंचे वोट डालने, दिया ये संदेश
102 वर्षीय राम सत और उनकी 96 वर्षीय पत्नी विद्या देवी ने भी इन पंचायत चुनावों में मतदान किया।

गगरेट, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गांव संघनेई के 102 वर्षीय राम सत और उनकी 96 वर्षीय पत्नी विद्या देवी ने भी इन पंचायत चुनावों में मतदान किया। राम सत ने बताया पिछले लंबे से समय से वे हर चुनाव में अपने मत का प्रयोग करते आ रहे हैं। मतदान का प्रयोग सभी को करना चाहिए, ताकि आप पांच साल के लिए जिसे चुने वो आपके हित के लिए कार्य करे जो लोग मतदान नहीं करते उन्हें कोई हक भी नहीं है कि वो चुने हुए प्रतिनिधियों की आलोचना कर पाएं। राम सत के बताया कि वह और उनकी पत्नी हर चुनाव में एक साथ वोट डालने आते हैं और अपनी मर्ज़ी से मतदान करते हैं।

पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में सुबह से लगातार मतदान चल रहा है। सुबह 11:30 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हो गया है। मतदान बेशक तेजी से हो रहा है। लेकिन यह प्रक्रिया देर शाम तक चलने की संभावना जताई जा रही है और नतीजे शाम 7 बजे के बाद आने की उम्मीद जताई जा रही है। कोविड पॉजिट‍िव मरीजों के लिए मतदान केंद्र में शाम 4 बजे के बाद अलग से मतदान करने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: Panchayat Chunav: यहां कोहरे व ठंड के बीच मतदान को निकले लोग, सुबह ही लगी लंबी लाइनें, देखिए तस्‍वीरें

यह भी पढ़ें: Himachal Panchayat Election: अंबोटा में सबसे ज्यादा व सुमारा पंचायत में सबसे कम मतदाता, पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें: IN PICS: कड़ाके की ठंड के बीच युवाओं सहित बुजुर्गों में मतदान के लिए उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें

chat bot
आपका साथी