Move to Jagran APP

Himachal Weather: रोहतांग और शिमला सहित कई स्थानों पर आंधी व ओलावृष्टि से नुकसान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Himachal Pradesh Weather रोहतांग दर्रे में डेढ़ फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही शिमला में आंधी व ओलावृष्टि के साथ ही काफी नुकसान हुआ है। तापमान लुढ़कने से लोगों ने जहां राहत ली। वहीं किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। प्रदेश के पांच जिलों चंबा कांगड़ा मंडी कुल्लू व शिमला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Deepak Saxena Published: Mon, 29 Apr 2024 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 10:17 PM (IST)
रोहतांग और शिमला सहित कई स्थानों पर आंधी व ओलावृष्टि से नुकसान।

राज्य ब्यूरो, शिमला। रोहतांग में डेढ़ फीट, अटल टनल में आधी फीट ताजा हिमपात हुआ है। शिमला सहित कई अन्य स्थानों पर आंधी व ओलावृष्टि के कारण फलों और फसलों को नुकसान हुआ है। आंधी व वर्षा के कारण तीन मकानों को नुकसान हुआ। सेब के फूलों के झड़ने के साथ गुठलीदार फल भी टूटकर गिरे हैं। उधर गेहूं की खड़ी फसल को आंधी व वर्षा से नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

सात ट्रांसफार्मरों के कारण विद्युत आपूर्ति हुई ठप

अप्रैल माह में जहां मैदानी राज्यों में लू की स्थिति है। वहीं, शिमला में आंधी, ओलावृष्टि व वर्षा ने ठंड को बढ़ा दिया है। इसके कारण अधिकतम तापमान में तीन से करीब 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। तीन एनएच सहित 49 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। चंबा में सात ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

ये भी पढ़ें: HP Board Result 2024: कोई IFS तो कोई न्यायाधीश बन आजमाना चाहती हैं किस्‍मत, टॉपर बेटियों ने बताया 'भविष्‍य प्‍लान'

दो दिनों में आंधी व ओलावृष्टि से 25 लाख का नुकसान

दो दिनों की आंधी व ओलावृष्टि और वर्षा के कारण करीब 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। ये नुकसान और बढ़ेगा। सोमवार को आंधी, ओलावृष्टि के साथ वर्षा का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में आंधी के साथ आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है। एक अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने का अनुमान है। उधर अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण केलंग का अधिकतम तापमान न्यूनतम से कम दर्ज किया गया।

स्थान             वर्षा मिलीमीटर में

भुंतर                    24

डलहौजी               22

मनाली                  21

सुंदरनगर              14

हमीरपुर                11

ये भी पढ़ें: Himachal News: खराब मौसम में नहीं उड़ा हैलीकॉप्टर, CM सुक्खू ने ओकओवर में की बैठक; नादौन जाने का था कार्यक्रम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.