Move to Jagran APP

Himachal Panchayat Election: अंबोटा में सबसे ज्यादा व सुमारा पंचायत में सबसे कम मतदाता, पढ़ें खबर

Himachal Panchayat Election हिमाचल प्रदेश में में ऊना की अंबोटा पंचायत में सबसे ज्यादा 4353 वोटर हैं जबकि किन्नौर जिले की पूह क्षेत्र की सुमारा पंचायत सबसे कम मात्र 167 वोटर हैं। प्रदेश में 17 जनवरी को पहले चरण में 1227 पंचायतों में मतदान होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 09:11 AM (IST)
Himachal Panchayat Election: अंबोटा में सबसे ज्यादा व सुमारा पंचायत में सबसे कम मतदाता, पढ़ें खबर
हिमाचल प्रदेश में में ऊना की अंबोटा पंचायत में सबसे ज्यादा 4353 वोटर हैं

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में में ऊना की अंबोटा पंचायत में सबसे ज्यादा 4353 वोटर हैं, जबकि किन्नौर जिले की पूह क्षेत्र की सुमारा पंचायत सबसे कम मात्र 167 वोटर हैं। प्रदेश में 17 जनवरी को पहले चरण में 1227, 19 जनवरी को दूसरे में 1208 व 21 जनवरी को तीसरे में 1137 पंचायतों में मतदान होगा। यहां पंचायत वार्ड सदस्य, उपप्रधान, प्रधान, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के पद के लिए चुनाव होगा।

loksabha election banner

कब थमेगा दूसरे व तीसरे चरण का चुनाव प्रचार

दूसरे चरण का मतदान 19 जनवरी को होगा। इसके लिए 17 जनवरी को शाम चार बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जबकि तीसरे चरण का मतदान 21 जनवरी को होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार 17 जनवरी शाम चार बजे बंद हो जाएगा।

102 पंचायतों का पैनल चुना गया है निर्विरोध

प्रदेश में 120 पंचायतों में पूरा पैनल यानी वार्ड सदस्य से लेकर उपप्रधान, प्रधान तक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनके अलावा 29 पंचायतें ऐसी हैं, जहां केवल प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। 54 पंचायत समिति भी पहले चुन ली गई हैं। पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 1692 है।

यह भी पढ़ें: Panchayat Chunav: यहां कोहरे व ठंड के बीच मतदान को निकले लोग, सुबह ही लगी लंबी लाइनें, देखिए तस्‍वीरें

यह भी पढ़ें: IN PICS: कड़ाके की ठंड के बीच युवाओं सहित बुजुर्गों में मतदान के लिए उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें

कहां-कब कितनी पंचायतों में मतदान

  • जिला, 17 जनवरी को,19 जनवरी को,21 जनवरी को, कुल पंचायतें
  • बिलासपुर,60,60,56,176
  • चंबा,114,112,83,309
  • हमीरपुर,85,82,81,248
  • कांगड़ा,276,274,264,814
  • किन्नौर,26,23,24,73
  • कुल्लू,81,78,76,235
  • लाहुल-स्पीति,02,00,00,02
  • मंडी,190,188,181,559
  • शिमला,138,139,135,412
  • सिरमौर,87,88,84,259
  • सोलन,82,82,76,240
  • ऊना,86,82,77,245
  • कुल,1227,1208,1137,3583

किस चरण के लिए कितनी पोलिंग पार्टियां

  • जिला,पहला,दूसरा,तीसरा
  • बिलासपुर,424,388,328
  • चंबा,672,638,461
  • हमीरपुर,503,476,457
  • कांगड़ा,1708,1612,1482
  • किन्नौर,146,121,122
  • कुल्लू,485,458,444   
  • लाहुल स्पीति,12,00,00
  • मंडी,1154,1094,1023
  • शिमला,820,769,713
  • सिरमौर,567,540,494
  • सोलन,540,540,464
  • ऊना,562,524,469
  • कुल,7593,7160,6457

पंचायतों में मतदाता

  • जिला, सर्वाधिक मतदाता, सबसे कम मतदाता
  • बिलासपुर,बरमाणा 3675,तरसूह 687
  • चंबा,सनूह, 3043,ग्रोंदा 432
  • हमीरपुर,धमरोह 3219,चडिय़ां दी धार 571
  • कांगड़ा,हलेड़कला 3599, मरियां 231
  • किन्नौर, कोठी 2039, सुमारा 167
  • स्पीति, काजा 1117,हुल 322
  • मंडी, भांबला 3747,शालग 408
  • शिमला,टिक्कर 2799,नला 357
  • सिरमौर,कालाअंब 3627, भेला 447
  • सोलन, टकसाल 3914,सरमा 598
  • ऊना, अंबोटा 4353, उदयपुर 441

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.