Move to Jagran APP

Himachal News: 'अंग्रेजों का बचा कुचा अंश कांग्रेस पार्टी...', कंगना ने वंशवाद को लेकर भी विक्रमादित्‍य सिंह को घेरा

Himachal News मंडी से भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत ने वंशवाद को लेकर विक्रतादित्‍य सिंह पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों का बचा कुचा अंश है। कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को असभ्य व्यक्ति करार देते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह को अपने से बड़ों का सम्मान करना नहीं आता है।

By Rohit Sharma Edited By: Himani Sharma Published: Mon, 29 Apr 2024 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 06:27 PM (IST)
कंगना ने वंशवाद को लेकर भी विक्रमादित्‍य सिंह को घेरा

जागरण संवाददाता, रिकांगपिओ। मंडी संसदीय सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्ट पार्टी है। यह पार्टी अंग्रेजो का बचा कुचा अंश है। अब जनता को देश से इसका भी सफाया करेगी।

loksabha election banner

सोमवार को किन्नौर दौरे के दूसरे दिन स्कीबा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने यह बात कही। उन्होंने विक्रमादित्‍य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई में मुंबई इंडस्ट्री में अपनी योग्यता के दम पर मुकाम हासिल किया है ना कि परिवार के वंशवाद के सहारे अपना नाम बनाया है।

देश में महिलाओं के उत्‍थान के लिए चलाई गई महत्‍वपूर्ण योजनाएं

बॉलीवुड स्टार व पदम अवॉर्ड से सम्मानित मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने किन्नौर जिला में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पूह मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है व महिलाओं के उत्थान के लिए देश में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल देश पर शासन किया है जिसमें देश की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओ के लिए तरस रहे थे, लेकिन अब मोदी सरकार में जाकर जनता की मूलभूत सुविधाएं पूरी हो रही है।

विक्रमादित्य को नहीं आता बड़ो का सम्मान करना

कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को असभ्य व्यक्ति करार देते हुए कहा कि विक्रमादित्य को अपने से बड़ों का सम्मान करना नहीं आता है। उनमें अपने पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के अंश मात्र भी गुण है और न ही महिलाओं की इज्जत करना जानते हैं, केवल अपने माता-पिता के पैसों पर दम पर उछलना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'मंडी लोकसभा चुनाव स्वाभिमान का चुनाव...', जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज; विक्रमादित्‍य को भी लिया आड़े हाथ

वहीं कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने देश की छवि विश्व के समक्ष एक भ्रष्ट और गंदगी का ढेर वाला बना दिया था और वही आज नरेंद्र मोदी ने देश की छवि साफ सुथरा व गंदगी रहित बना दिया है, और आज भारत देश की छवि को विश्व से सामने एक उभरता हुआ चेहरा बना दिया है।

मोदी ने बढ़ाया सेना का मनोबल

कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में सेना का मनोबल घटाने और कायर के रूप में बना दिया था, लेकिन आज देश की सेना का मनोबल नरेंद्र मोदी ने बड़ा दिया है और आज देश की सेना दुश्मनों के घर में घुसकर मारती है। वहीं भाजपा प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने बॉलीवुड में अपना डंका बजाया है और अब मंडी संसदीय क्षेत्र की सेवा करने आई है,जहां मंडी संसदीय क्षेत्र में राज परिवार ने किन्नौर की जनता का शोषण किया है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा के सामने प्रदर्शन दोहराने और कांग्रेस के सामने साख बचाने की चुनौती, हिमाचल प्रदेश में दिलचस्प हुआ चुनाव

वहीं कंगना रनौत किन्नौर सहित मंडी संसदीय क्षेत्र का नाम ऊंचा और जनता की सेवा करने आई हैं। उन्होंने कहा कि कंगना ने अपनी पहचान पूरे विश्व में बनाई है वही कांग्रेस प्रत्याशी तो राजनीति में अपने पिता के बेसाखी के सहारे आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.