देश की इन 5 सबसे सुरक्षित कारों में महफूज रहेगा आपका परिवार, सड़क हादसे में बचाएंगी जान
Mahindra Maruti Toyota Volkswagen से लेकर Tata की इन 5 कारों को इनके सेफ्टी फीचर्स के लिए Global NCAP की तरफ से रेटिंग दी गई है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra, Maruti Suzuki, Toyota, Volkswagen और Tata Motors की 5 ऐसी कारों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो अपने सेफ्टी फीचर्स के लिए पहचानी जाती है। इन्हें आज देश की 5 सबसे सुरक्षित कार भी कह सकते हैं।ये कारें सड़क दुर्घटना के दौरान आपकी जान बचाएंगी। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल इन कारों को Global NCAP की तरफ से बेहतर रेटिंग दी गई है। इससे पहले की हम आगे बढ़ें, पहले यह जान लेते हैं कि Global NCAP Agency है क्या? तो इसका जवाब है कि यह एक ऐसी संस्था है, जो दुनियाभर की कारों को उनके सेफ्टी फीचर्स को देखते हुए देती है। यह रेटिंग ‘कार क्रैश टेस्ट’ में किसी भी कार के परफॉर्मेंस के आधार पर दी जाती है। यह कार क्रैश टेस्ट Global NCAP एजेंसी की तरफ से कराया जाता है, जिनमें कई लेवल होते हैं। तो जानते हैं कि भारत की ये 5 सुरक्षित कारें आपके लिए कैसी रहेंगी,
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo भारत की पहली MPV है, जिसे सेफ्टी टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग दी गई है। एडल्ट सेफ्टी (वयस्क सुरक्षा) के लिए Mahindra Marazzo को 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले हैं। Mahindra Marazzo में सेफ्टी के लिए फ्रंट ड्यूल-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेनसिनर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti Suzuki Vitara Brezza
Maruti Suzuki Vitara Brezza भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली यूटिलिटी व्हीकल है। Vitara Brezza को सेफ्टी टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग दी गई है। एडल्ट सेफ्टी के लिए Vitara Brezza को 17 में से 12.51 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 17.93 अंक मिले हैं। Vitara Brezza के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए फ्रंट ड्यूल-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेनसिनर और ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट बतौर स्टैंडर्ड सभी वेरिएंट्स में दिया गया है।
Tata Nexon
Tata भारत की पहली ऐसी ब्रांड है, जिसे कार क्रैश टेस्ट में सुरक्षा के लिए Global NCAP की तरफ से 5-स्टार रेटिंग दी गई है। Tata Nexon को पहले कार क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। इसके बाद Tata ने अपनी इस कार में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया। इसमें 4-चैनल ABS शामिल है। Tata Nexon को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में से 16.06 अंक मिले। Tata Nexon में फ्रंट ड्यूल-एयरबैग्स और ABS बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है। चाइल्ड सेफ्टी में इसे 5 से 3 अंक मिला है।
Toyota Etios Liva
Toyota Etios Liva को साल 2016 में किए गए सेफ्टी टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। एडल्ट सेफ्टी (वयस्क सुरक्षा) के लिए Toyota Etios Liva को 16 में से 13 अंक मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इस कार को 49 में से 20.02 अंक मिले थे। Toyota भारत में पहली ऐसी कार निर्माता है, जिसने अपने सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड ड्यूल-एयरबैग्स दिया है। Toyota ने अपनी Etios Liva को ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स के साथ अपडेट किया है।
Volkswagen Polo
Volkswagen Polo को भारत में किए गए सेफ्टी टेस्ट में 0 अंक मिला था। इसके तुरंत बाद Volkswagen ने इसमें कई बदलाव किए। कंपनी ने इस मॉडल के सभी वेरिएंट्स में 2 एयरबैग्स बतौर स्टैंडर्ड दिए। इसके बाद किए गए सेफ्टी टेस्ट में इस कार को 4-स्टार रेटिंग मिली।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम