विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगे गिफ्ट्स देकर नहीं, Girlfriend को 5 तरीकों से दें प्रिंसेस ट्रीटमेंट; खुश होकर कहेगी- I’m Lucky

Published: Sat, 26 Jul 2025 11:35 AM (IST)

हर साल 1 अगस्त को गर्लफ्रेंड डे (Girlfriend Day 2025) मनाया जाता है। अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल महसूस कराने के ...और पढ़ें

Girlfriend Day 2025 पर पार्टनर को कैसे फील कराएं स्‍पेशल? (Image Creit- Freepik)
Girlfriend Day 2025 पर पार्टनर को कैसे फील कराएं स्‍पेशल? (Image Creit- Freepik)

HighLights

  1. एक अगस्‍त को गर्लफ्रेंड डे मनाया जाएगा।
  2. उन्‍हें स्‍पेशल फील कराने के ल‍िए कुछ ट‍िप्‍स आपके काम आएंगे।
  3. इससे आपका र‍िश्‍ते को भी मजबूती म‍िलेगी।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हर किसी की ज‍िंदगी में कोई ऐसा खास इंसान जरूर होता है जिसे हम बहुत प्यार करते हैं और उसे खुश देखना ही हमारी सबसे बड़ी ख्‍वाह‍िश होती है। जब बात गर्लफ्रेंड की आती है, तो उसे स्पेशल फील कराना हर बॉयफ्रेंड की कोशिश होती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि किसी को स्पेशल फील कराने के लिए बड़ी-बड़ी चीजें या महंगे गिफ्ट्स जरूरी होते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

छोटी-छोटी बातें, आपकी फील‍िंग्‍स और थोड़ी सी मेहनत ही काफी होती है किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए। गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए जरूरी नहीं कि आप किसी फाइव स्टार होटल में डिनर कराएं या महंगा सरप्राइज दें। कभी-कभी आपकी बातें, आपका समय और आपका साथ ही उसके लिए सबसे खास तोहफा होता है। खासकर जब आप उसकी पसंद का ख्याल रखते हैं, उसे समझते हैं और छोटे-छोटे पलों को खास बना देते हैं, तो यही चीजें उसे बहुत स्पेशल महसूस कराती हैं।

आपको बता दें क‍ि हर साल एक अगस्‍त को Girlfriend Day मनाया जाता है। आज हम आपको इस खास मौके पर आपको कुछ आसान से ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं ज‍िससे आप अपनी गर्लफ्रेंड को स्‍पेशल फील करवा सकते हैं। आइए उन ट‍िप्‍स के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं -

उन्‍हें समय दें

आजकल की ब‍िजी लाइफस्‍टाइल में समय मिलना आसान नहीं होता है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर प्‍यारी सी मुस्‍कान देखना चाहते हैं तो जरूरी है क‍ि आप उन्‍हें अपना टाइम दें। इससे उन्हें बहुत खुशी मिलेगी। साथ बैठकर बात कर सकते हैं, वॉक पर जा सकते ह‍ैं, इससे आपका रि‍श्‍ता तो मजबूत होगा ही, साथ ही उसे लगेगा क‍ि आप उसे प्र‍िंसेस ट्रीटमेंट दे रहे हैं।

भीड़ में भी साथ न छोड़ें

अगर आप क‍िसी ऐसी जगह पर हैं, जहां आपके अलावा भी और बहुत से लोग हैं, तो आप उनसे भी घुले म‍िलें, लेक‍िन अपनी गर्लफ्रेंड को नजरअंदाज न करें। आमतौर पर लोग सोचते हैं क‍ि गर्लफ्रेंड के साथ तो बातें होती ही रहती हैं, लेक‍िन आपका ये सोचना र‍िश्‍ते में दूरी बना सकता है। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप भीड़ में भी उनका हाथ थामे रहें।

यह भी पढ़ें: र‍िलेशनश‍िप ही नहीं, Long Distance Friendship को भी बनाए रखना है जरूरी, काम आएंगे ये 5 ट‍िप्‍स

तारीफ भी जरूरी

तरीफ हर र‍िश्‍ते में जान डाल देती है। अगर आप गर्लफ्रेंड को स्‍पेशल फील कराना चाहते हैं तो उनकी तारीफ भी करें। ड्रेसिंग सेंस और अच्छे काम की भी तारीफ कर सकते हैं। इससे उन्‍हें अच्‍छा लगेगा और आपका र‍िश्‍ता भी मजबूत हाेगा।

गले लगाना न भूलें

आपको बता दें क‍ि लड़क‍ियों को गले लगना सबसे ज्‍यादा पसंद होता है। ऐसे में आप कभी-कभार अचानक से उन्‍हें गले लगाकर स्‍पेशल फील करवा सकते हैं।

मैसेज भेजें

हम सभी जानते हैं क‍ि आज के समस में लोग कितने ब‍िजी होते हैं। फ‍िर भी अगर आप गर्लफ्रेंड से अपने र‍िश्‍तों को मजबूत करना चाहते हैं तो काम के बीच से दो म‍िनट का समय न‍िकालकर उन्‍हें स्‍पेशल मैसेज भेज सकते हैं। कभी I Love You कहकर प्‍यार जताएं तो कभी म‍िस यू भी कह सकते हैं। ये Gesture उन्‍हें खूब पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें: Friendship Day पर दोस्तों के साथ जरूर ट्राई करें ये 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स, यादगार हो जाएगा द‍िन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।