Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lifestyle Top Stories 5th April: हनुमान जन्मोत्सव से लेकर आम से वजन घटाने तक, पढ़ें आज की 5 टॉप खबरें

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 05:24 PM (IST)

    Lifestyle Top Stories 5th April धर्म से लेकर सेहत ट्रेवल और फूड के बारे में दिलचस्प खबरों को पढ़ने के लिए आप जागरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लाइफस्टाइल और धर्म के क्षेत्र से जुड़ी टॉप 5 खबरों के बारे में।

    Hero Image
    Lifestyle Top Stories 5th April: पढ़ें आज की 5 टॉप खबरें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: अगर आप आम के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। आप आम को भी डाइट में शामिल कर वजन घटा सकते हैं। इसके अलावा लोहे की कढ़ाई में किन चीजों को नहीं पकाना चाहिए, यह भी जानें। अगर आप घूमना पसंद करते हैं, तो दुनिया के मशहूर चीता नैशनल पार्क के बारे में पढ़ सकते हैं। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव पर बनने वाले योग के बारे में भी जानें। तो आइए नजर डालें आज की टॉप खबरों पर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mango For Weight Loss: गर्मियों में इन तरीकों से खाएंगे आम, तो कम होगा आपका वजन

    गर्मियों का मौसम जारी है। मार्केट में तरह-तरह के फल- सब्जियां मिलने शुरू हो गए हैं। इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा फलों का राजा कहा जाने वाले आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वाद और सेहत का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है। आम में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह के रोग से बचाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, अपनी डाइट में आम को शामिल कर वजन भी घटा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, वेट लॉस जर्नी में आम को किन तरीकों से शामिल करें। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

    Iron Kadhai Tips: इन सब्जियों के लिए कभी न करें लोहे की कढ़ाई का उपयोग, वजह आपको कर देगी हैरान

    खाना स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी होना भी जरूरी है और इसके लिए सही बर्तन का इस्तेमाल काफी जरूरी होता है। भारतीय किचन में एक बर्तन जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा आम है, वह है लोहे की कढ़ाई। भारतीय घरों में पारंपरिक तौर पर लोहे की कढ़ाई में सब्जी बनाई जाती है। इसका उपयोग खासतौर पर डीप फ्राई करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरह के खाने को इस कढ़ाई में नहीं पकाना चाहिए? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

    Cheetah Sighting: चीता साइटिंग के लिए पॉपुलर हैं दुनिया के ये 5 नैशनल पार्क

    पिछले साल सितंबर में 8 चीतों को भारत लाया गया और कूनो नैशनल पार्क में छोड़ा गया था। जिसके बाद से यह लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में नामीबिया से आई फीमेल चीता सियाया ने 4 शावकों को जन्म भी दिया। देश में दशकों बाद चीते के बच्चों का जन्म हुआ है। आइए क्लिक कर जानें...

    Surya Budh Yuti 2023: जल्द होने जा रही है सूर्य और बुध की युति, इन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन

    ज्योतिष शास्त्र में योग एवं ग्रहों की चाल पर विशेष ध्यान रखा जाता है। बता दें कि सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, इस महीने 14 अप्रैल, शुक्रवार (Surya Gochar 2023 Date) के दिन सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसे मेष संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। साथ ही मेष राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। आइए क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

    Hanuman Janmotsav 2023: हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहा है महालक्ष्मी योग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 06 अप्रैल 2023, गुरुवार (Hanuman Janmotsav 2023 Date) के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली जी की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

    comedy show banner
    comedy show banner