विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Janmotsav 2023: हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहा है महालक्ष्मी योग, इन राशियों को मिलेगा इसका विशेष लाभ

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Wed, 05 Apr 2023 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2023 08:12 AM (IST)

Hanuman Janmotsav 2023 हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव पर्व ...और पढ़ें

Hanuman Janmotsav 2023 हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहा ही अत्यंत शुभ योग।
Hanuman Janmotsav 2023 हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहा ही अत्यंत शुभ योग।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Hanuman Janmotsav 2023: साल में दो बार हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है, आज यानी 6 अप्रैल को पहली हनुमान जन्मोत्सव मनाई जा रही है। जबकि दूसरी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव पर्व के दिन गुरु और शुक्र के कारण महालक्ष्मी योग बन रहा है। ऐसा मानते हैं कि महालक्ष्मी योग धन, वैभव और समृद्धि का कारक हैं। तो हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे महालक्ष्मी योग का कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों को मिल रहा है लाभ (Hanuman Janmotsav 2023 Horoscope)

वृषभ राशि

महालक्ष्मी योग के कारण वृषभ राशि के जातकों को अत्यंत लाभ मिलेगा। इस अवधि में आर्थिक उन्नति होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ जिन लोगों को नौकरी की चिंता सता रही है, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि

महालक्ष्मी योग का शुभ प्रभाव मकर राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस अवधि में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है अरु व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। विवाह के लिए नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

ज्योतिषविदों के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों पर महालक्ष्मी योग का शुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान पुराने ऋण से छुटकारा मिल सकता है और आर्थिक उन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और मनचाही मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।