Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cheetah Sighting: चीता साइटिंग के लिए पॉपुलर हैं दुनिया के ये 5 नेशनल पार्क

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 05:07 PM (IST)

    Cheetah Sighting देश में चीता आजकल खूब खबरों में रहता है। वजह है हाल ही में कूनो नेशनल पार्क में हुए चीते के बच्चों का जन्म। तो अगर आपको भी चीता साइटिंग में दिलचस्पी है इन नेशनल पार्क की सैर जरूर करें।

    Hero Image
    Cheetah Sighting: चीता साइटिंग के लिए पॉपुलर हैं दुनिया के ये 5 नेशनल पार्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cheetah Sighting: पिछले साल सितंबर में 8 चीतों को भारत लाया गया और कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। जिसके बाद से यह लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में नामीबिया से आई फीमेल चीता सियाया ने 4 शावकों को जन्म भी दिया। देश में दशकों बाद चीते के बच्चों का जन्म हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमतौर पर लोगों में शेर, चीता, बाघ, चेंदुआ जैसे खतरनाक जानवरों को देखने की चाह बड़ी होती है। इसलिए नेशनल पार्क सैलानियों से भरे मिलते हैं। 

    अगर आपको खासतौर पर चीता देखने का शौक है, तो आप भारत में मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क जा सकते हैं। इसके अलावा दुनिया के कई दूसरे नेशनल पार्क भी हैं। तो आइए आज जानते हैं दुनिया के 5 नैशनल पार्क के बारे में जो चीते के लिए ही जाने जाते हैं।

    कूनो नेशनल पार्क, भारत (Kuno National Park)

    भारत इस लिस्ट में शुमार होने वाला सबसे नया देश है। यहां पिछले साल नैमीबिया से 8 चीते आए थे। हाल ही में यहां चीते के 4 बच्चों का जन्म भी हुआ।

    मसाई मारा, केन्या (Masai Mara)

    यहां चीता को स्पॉट करना बेहद आम बात है। इसके लिए आपको सिर्फ सफारी बुक करनी है और इस दौरान बिल्कुल शांति बनाए रखनी है।

    काफुई नेशनल पार्क, नामीबिया (Kafue National Park)

    आपको इस पार्क में कई चीते घूमते दिख जाएंगे। कफुई अपने चीतों के लिए ही जाना जाता है, जो यहां के राजा भी माने जाते हैं।

    क्रूगर नेशनल पार्क, दक्षिण अफ्रीका (Kruger National Park)

    इस पार्क में आपको हर तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगे, जिसमें चीता भी शामिल है। रिकॉर्ड के अनुसार, इस वक्त यहां इनकी आबादी करीब 200 के करीब है। इसलिए आपको यहां चीता दिख जाने के संभावना अधिक है।

    सेरेंगेती नेशनल पार्क, तंज़ानिया (Serengeti National Park)

    यहां मौजूद जानवरों को खुली और बड़ी जगह मिलने के साथ शिकार करने का भी मौका मिल जाता है। यहां आप साल के किसी भी वक्त चीते को स्पॉट कर सकते हैं। वैसे, मार्च का महीना यहां का सीजन माना जाता है।

    Picture Courtesy: Pexels

    comedy show banner
    comedy show banner