Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mango For Weight Loss:गर्मियों में इन तरीकों से खाएंगे आम, तो कम होगा आपका वजन

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 12:35 PM (IST)

    Mango For Weight Loss माना जाता है कि आम वजन घटाने के लिए सही फल नहीं है लेकिन वेट लॉस के लिए भी आप अपनी डाइट में इसे आसानी से शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानें फैट्स कम करने के लिए आम का सेवन किन तरीकों से करें।

    Hero Image
    Mango For Weight Loss: वजन कम करने के लिए इन तरीकों से करें आम का सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mango For Weight Loss:गर्मियों का मौसम जारी है। मार्केट में तरह-तरह के फल- सब्जियां मिलने शुरू हो गए हैं। इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा फलों का राजा कहा जाने आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वाद और सेहत का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है। आम में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, आप अपनी डाइट में आम को शामिल कर वजन भी घटा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, वेट लॉस जर्नी में आम को किन तरीकों से शामिल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैंगो ओट्स स्मूदी

    सामग्री

    2 बड़े चम्मच ओट्स, 1 आम, 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स, 1 गिलास पानी।

    बनाने की विधि

    एक पैन लें, इसमें 1 गिलास पानी डालें। अब इसमें ओट्स और चिया सीड्स को एक साथ उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर लें। मिश्रण को ब्लेंडर में पीस लें। इस मिश्रण में कटे हुए आम भी डालें। फिर इसे ग्राइंड कर लें। तैयार है मैंगो ओट्स स्मूदी।

    दलिया में शामिल करें आम

    सामग्री

    50 ग्राम नारियल (कद्दूकस किया हुआ), आधा कप नारियल का दूध, 150 ग्राम जई, एक पका हुआ आम, 1 चम्मच सूखे मेवे, 1 चम्मच शहद, एक चम्मच इलायची पाउडर।

    इस तरह बनाएं

    एक कटोरे में सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इसे ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

    आम से बनाएं सलाद

    सामग्री

    पालक के पत्ते, 1 पका हुआ आम, एक मुट्ठी पाइन नट्स, 1 चम्मच जैतून का तेल, 1 बड़ा चम्मच शहद, पिसी हुई काली मिर्च

    बनाने की विधि

    सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। अब आम को पतली स्ट्रिप्स में काट लें। एक प्लेट में थोड़ा-सा तेल अच्छी तरह फैला दें। अब इसमें पालके के पत्ते, पाइन नट्स डालें, ऊपर से आम के टुकड़े रखें। सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर सलाद तैयार कर लें। इसे वेट लॉस जर्नी में शामिल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner