Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nails White Spots: नाखून पर सफेद स्पॉट्स क्या किसी बीमारी के होते हैं संकेत?

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 01:39 PM (IST)

    Nails White Spots आपने कई लोगों के नाखूनों पर सफेद रंग के स्पॉट्स देखे होंगे। यह स्पॉट्स अचानक आ जाते हैं और अपने आप चले भी जाते हैं। इन स्पॉट्स की वजह से दर्द तो नहीं होता लेकिन क्या यह किसी तरह की बीमारी का संकेत होते हैं? आइए आज जानते हैं कि आखिर नाखूनों पर सफेद स्पॉट्स क्यों आ जाते हैं?

    Hero Image
    Nails White Spots: नाखून पर हो गए हैं सफेद स्पॉट्स, तो जानिए क्या है कारण?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। White Spots On Nails: अक्सर नाखून के ऊपर सफेद निशान हो जाते हैं, जो ऐसे तो कोई तकलीफ नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन ये देखने में अजीब लग सकते हैं और दिमाग में किसी बीमारी के संकेत होने की शंका पैदा करते हैं। तो क्या सच में नाखून पर मौजूद सफेद निशान किसी बीमारी के संकेत हैं या फिर ये मात्र एक निशान हैं जिसका स्वास्थ्य से कुछ लेना देना नहीं है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए विस्तार में जानते हैं नाखून पर मौजूद सफेद निशान के बारे में –

    नाखून पर क्यों हो जाते हैं सफेद निशान?

    • नाखून पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे सफेद निशान को ल्यूकोनीचिया भी कहते हैं।
    • यह तीन प्रकार के होते हैं – पंक्चुएट, लॉन्गिट्यूडिनल और ट्रांसवर्स।
    • पंक्चुएट ल्यूकोनीचिया में नाखून पर पिन के प्वाइंट यानी नोक के आकार के सफेद निशान होते हैं।
    • लॉन्गिट्यूडिनल ल्यूकोनीचिया में नाखून पर लंबे पतले सफेद धार जैसे निशान होते हैं।
    • नाखून दर्जनों केराटिन की लेयर का बना हुआ होता है। अगर इनमें से किसी भी लेयर में चोट लग जाए, या दो लेयर के बीच हवा बंद हो जाए या दो लेयर एक दूसरे से अलग हो जाएं तो उतना हिस्सा सफेद हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: लिवर कैंसर का कारण बन सकती है कोल्ड ड्रिंक्स, इन 5 हेल्दी ऑप्शन से करें इसे रिप्लेस

    इसलिए हो सकते हैं नाखून पर सफेद निशान

    पुरानी चोट: नेल बेड पर किसी तरह की चोट की वजह से सफेद निशान हो सकते हैं। ये चोट किसी भी कारण से लग सकती है। जैसे नाखून चबाने की आदत, उंगली चूसने की आदत आदि।

    पोषक तत्वों की कमी: आहार में प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक की कमी के कारण भी नाखून पर सफेद निशान हो जाते हैं।

    एलर्जिक रिएक्शन: नेल पॉलिश या रिमूवर में मौजूद कैमिकल्स से किसी प्रकार का एलर्जिक रिएक्शन होने के कारण भी नाखून पर सफेद निशान हो सकते हैं।

    फंगल इन्फेक्शन: कई बार स्किन के गीले रह जाने के कारण भी इन्फेक्शन हो जाता है। पानी त्वचा पर रह जाने की वजह से फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जिससे नाखून पर सफेद निशान हो सकते हैं।

    मेडिकल परिस्थितियां: कभी-कभी कुछ अन्य लक्षणों के साथ अगर नाखून पर सफेद निशान मौजूद हैं, तो ये किडनी, लिवर या हार्ट से संबंधित या एनीमिया जैसे किसी अंदरूनी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या आपको ब्रेकफास्ट करते ही आती है नींद? तो यह हो सकती है वजह

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik