Nail Care Tips: रखना चाहते हैं अपने नाखूनों का ख्याल, तो नेल्स में जरूर लगाएं ये 4 चीजें
Nail Care Tips ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल तेल नाखूनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस तेल को गुनगुना गर्म नाखून पर लगाएं। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है। इससे नाखून का सही से विकास होता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nail Care Tips: लड़कियां फैंसी और लॉन्ग नेल्स रखती हैं। आसान शब्दों में कहें तो लड़कियां लंबे और फैंसी नेल्स रखना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, नाखून को लंबे समय तक फैंसी एंड लुक देने के लिए देखभाल की जरूरत पड़ती है। लापरवाही करने से नाखून कमजोर होने लगते हैं। इसके लिए नाखूनों की देखभाल जरूरी है। अगर आप भी नेल्स को खूबसूरत और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो नाखूनों में ये चीजें जरूर लगाएं। आइए जानते हैं-
नारियल तेल
ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल तेल नाखूनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए नारियल तेल को गुनगुना गर्म कर नाखून पर लगाएं। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है। इससे नाखून का सही से विकास होता है। इसके लिए रात में सोते समय नाखूनों पर नारियल तेल लगाकर जरूर मालिश करें।
जैतून का तेल
अगर आपके नाखून कमजोर हैं, तो जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून के तेल से नाखूनों के इनर लेयर को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही सूखेपन से भी निजात मिलता है। इससे नाखून में रक्त का संचार सही से होता है। इसके लिए शुद्ध जैतून के तेल को गुनगुना गर्म कर नाखूनों में लगाएं। इसके बाद मसाज करें। आप रात में सोते समय इस उपाय को कर सकते हैं।
संतरे का रस
नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए संतरे के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरा कोलेजन उत्पादन में मदद करता है। कोलेजन नाखून के विकास के लिए एजेंट की तरह काम करता है। साथ ही संतरे के रस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए एक बाउल में संतरे का रस लें। अब रुई की मदद से नाखूनों में संतरे का रस लगाएं। इसके बाद 10 मिनट तक यूंही छोड़ दें। फिर, गुनगुने पानी से नाखूनों को धो लें। आप दिन में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींबू का रस
नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है, जो नेल्स के विकास में मददगार साबित होता है। इसके लिए नींबू रस से नेल्स का कम से कम 5 मिनट तक रब करें। इसके बाद गुनगुने पानी से नेल्स को अच्छी तरह धो लें। इससे नाखून साफ होते हैं। साथ ही नाखून बढ़ते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।