Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम लोगों से काफी अलग है Elon Musk का ब‍िहेवि‍यर, क्‍या ये हेल्‍थ कंड‍ीशन है इसकी वजह?

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 10:41 AM (IST)

    Elon Musk हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में साइकोलॉजिस्ट डॉ. ड्रू पिंस्की ने मस्क के व्यवहार को लेकर बात की है। आपको बता दें क‍ि मस्क ने पहले ही Asperger’s syndrome होने की बात स्वीकार की थी। आइए जानते हैं फेमस साइकोलॉज‍िस्‍ट ने एलन मस्‍क के व्‍यवहार को लेकर क्‍या कहा है-

    Hero Image
    क्‍या Elon Musk इस बीमारी से पीड़ि‍त हैं?

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Elon Musk को भला कौन नहीं जानता है। ये दुनिया के सबसे अमीर बि‍जनेसमैन हैं। ये हमेशा ही क‍िसी न क‍िसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इन द‍िनों मस्‍क और डोनाल्‍ड ट्रंप की खत्‍म हुई दोस्‍ती के कारण ये सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। Elon Musk एक ऐसी पर्सनाल‍िटी हैं जो अपने आइडि‍याज और फैसलाें से पूरी दुन‍िया को चौंका देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टेक्‍नोलॉजी की दुन‍िया में देखें तो मस्‍क का योगदान अहम है। हाल ही में एक टीवी शो के दौरान फेमस साइकोलॉज‍िस्‍ट और एडिक्शन मेड‍िस‍िन एक्सपर्ट Dr. Drew Pinsky ने मस्‍क के व्यवहार पर चौंकाने वाली बात की। डॉक्‍टर ने कहा क‍ि एलन मस्‍क का व्‍यवहार Hypomania नाम की मेंटल कंडीशन से जुड़ा हो सकता है। ये Bipolar Disorder के स्पेक्ट्रम में आती है। हालांक‍ि मस्‍क नेएक बार ये बात स्‍वीकार की थी क‍ि उन्‍हें Asperger’s syndrome है।

    Dr. Drew के मुताब‍िक, मस्‍क एक कामयाब ब‍िजनेसमैन हैं। Musk की एनर्जी, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, बेधड़क कुछ भी कह देना, ये सभी Hypomania के लक्षण हो सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि क्‍या है Hypomania, इसके लक्षण क्‍या हैं और इस कंड‍ीशन के कारण क्‍या हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    क्‍या है Hypomania?

    क्‍लीवलैंड क्‍लीन‍िक के मुताब‍िक, Hypomania एक तरह की Mental Disorder है। इससे पीड़‍ित इंसान में बहुत ज्यादा एक्टिव रहना, चिड़चिड़ापन और आक्रामकता, खुशी की भावना, जरूरत से ज्‍यादा सेल्‍फ कॉन्‍फ‍िडेंस, बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देना, नींद पूरी न होने के बावजूद फ्रेश महसूस करना इसके संकेत हो सकते हैं। कभी कभार तनाव में होना भी इसकी ओर इशारा करता है। ये कंडीशन Bipolar Disorder का हल्का रूप माना जाता है। हालांक‍ि ये और भी कि‍सी मेंटल कंड‍िशन का लक्षण हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ पॉलिटिकल ही नहीं, साइकोलॉजिकल भी है Donald Trump और Elon Musk की तकरार, समझें पूरी कहानी

    क्‍या हैं Hypomania के लक्षण?

    • हद से ज्‍यादा एनर्जेट‍िक होना।
    • बहुत खुश होना।
    • नींद न आने के बावजूद फ्रेश महसूस होना।
    • खुद को सबसे बेहतर समझना।
    • कुछ ज्‍यादा ही बातूनी होना। दूसरों को बोलने का मौका न देना।
    • एक ही समय में कई टॉप‍िक्‍स पर बातें करना और अपने व‍िचार रखना।
    • जुनूनी होना।
    • मूड का बार-बार बदलना।
    • जोखिम भरे फैसले लेना।

    क्‍या है इसके पीछे का कारण?

    • पर‍िवार में हाइपोमेन‍िया का इत‍िहास होना।
    • दवाओं, अल्‍कोहल या ड्रग्‍स के साइड इफेक्‍ट्स।
    • तनाव लेना।
    • नींद की कमी।
    • द‍िमाग में केमि‍कल का इम्‍बैलेंस होना।
    • ज‍िंदगी में अचानक से कोई बड़ा बदलाव आना, जैसे तलाक या क‍िसी करीबी की मौत।

    Source- 

    • https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/21774-hypomania

    यह भी पढ़ें: Hypomania Signs: क्या होता है हाइपोमेनिया और क्या हैं इसके लक्षण?