Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant-Radhika की मेहंदी सेरेमनी में ब्लू लहंगे में नजर आईं नीता अंबानी, हर किसी को भाया उनका ये रॉयल लुक

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 03:09 PM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 10 जुलाई को मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई जो बहुत ही शानदार रही। इस फंक्शन में कई जानी- मानी हस्तियां शामिल हुईं। हर एक का लुक देखने लायक था लेकिन नीता अंबानी का लुक सबसे हटके था। उन्होंने इस मौके पर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का ब्लू एंड ग्रीन लहंगा और गोल्डन ब्लाउज पहना।

    Hero Image
    अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी में नीता अंबानी ने पहला ब्लू लहंगा (Pic credit- twitter, Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में 10 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी हुई। सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति तक के बड़े- बड़े चेहरे शामिल हुए। वैसे तो इस फंक्शन में कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने स्टाइल से सुर्खियां बंटोरीं, लेकिन सबसे खास रहा नीता अंबानी का लुक। ब्लू कलर के लहंगे में उनका लुक बेहद गॉर्जियस और रॉयल लग रहा था। नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया लहंगा पहना था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीता अंबानी का ग्रीन एंड ब्लू कलर का ये लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा था। जरी वर्क वाले इस ग्रीन लहंगे को उन्होंने ब्लू कलर के सैटिन दुपट्टे के साथ कैरी किया था। जिस पर बूटी का काम था और ये दुपट्टा लहंगे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। लहंगे पर भारी जरी का काम था। इसके साथ ही उसमें थोड़ा गोल्डेन और मिरर वर्क का भी टच था, इन सभी की डिटेलिंग लहंगे की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। लहंगे के साथ उनका ब्लाउज भी उतना ही खास था। गोल्डेन कलर के इस ब्लाउज पर गोल्ड का ही काम किया गया था। राउंड नेक वाला ये ब्लाउज लहंगे के साथ परफेक्ट लग रहा था।   

    ये भी पढ़ेंः- हल्दी सेरेमनी में Radhika Merchant ने पहना ‘फूलों का दुपट्टा’, शानदार लुक देख हर कोई कर रहा तारीफ

    लहंगे के साथ ज्वैलरी

    इस ब्लू एंड ग्रीन लहंगे को उन्होंने पोल्की नेकलेस के साथ पहना था। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं। 

    मेकअप

    इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था। बन हेयरस्टाइल लहंगे के साथ बेहद जंच रही थी। जिसे उन्होंने गजरे से सजाया था। बिंदी के साथ उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया था।  

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 13 जुलाई को उनकी शुभ आर्शीवाद सेरेमनी होगी और 14 जुलाई को मंगल उत्सव या विवाह भोज का आयोजन होगा। शादी के सारे फंक्शन जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः- क्लॉसिक ओल्ड Trends, जो एक बार फिर से लौट आए हैं फास्ट फैशन के इस दौर में

    comedy show banner