Hindi Jokes: दिनभर की थकान करना चाहते हैं दूर, तो गुदगुदाने के लिए पढ़ें ये मजेदार जोक्स
हंसना हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इससे हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त होती है। यही वजह है कि खुद हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमें खुलकर हंसने और खुश रहने की सलाह देते हैं। जोक्स हंसने का एक बढ़िया तरीका है, जो हर किसी को पसंद है। अगर आप भी जोक्स पढ़ने के शौकीन हैं, तो पढ़ें ये मजेदार जोक्स।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: हंसने के लिए आज भी कई सारे लोग जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं। बच्चे हो या बड़े सभी को जोक्स पढ़ना पसंद होता है। जोक्स हंसने का एक सरल और सस्ता उपाय है और हंसना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ मिलाकर यह कहा जा सकता है कि हंसने से हमारी सेहत दुरुस्त होती है। आइए पढ़ते हैं आज के कुछ मजेदार जोक्स-
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।
संता - भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है?
बंता - अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
संता - क्यों भाई? ऐसा कौन सा स्कूल है?
बंता- कन्या स्कूल।
पत्नी ने पति को फोन किया।
पति- जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं।
पत्नी- एक अच्छी और एक बुरी खबर है।
पति- सिर्फ अच्छी खबर सुना दो
बुरी खबर सुनने का टाइम नहीं है।
पत्नी- ठीक है। अच्छी खबर यह है कि
हमारी नई गाड़ी के एयरबैग
बिल्कुल सही से काम करते हैं।