Hindi Jokes: जब बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने गया संता, पढ़ें आज के कुछ मजेदार जोक्स
दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद अकसर लोग अपना मूड फ्रेश करने के लिए जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं। यह हंसने और मनोरंजन का सबसे आसान और सस्ता तरीका है। लोग लंबे समय से हंसने और अपना माइंड फ्रेश करने के लिए जोक्स पढ़ते हैं। हंसना सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। ऐसे में हम आपके लिए लाएं हैं कुछ मजेदार जोक्स।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे जोक्स पढ़ना पसंद नहीं। यह हंसने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है। लोग अकसर अलग-अलग तरीके जोक्स पढ़ अपना मूड फ्रेश करते हैं। हंसना सेहत के लिए गुणकारी होता है। अगर आप भी अकसर हंसने के लिए जोक्स पढ़ते हैं, तो पढ़े आज के कुछ मजेदार जोक्स-
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है!
बैंक मैनेजर- किसके साथ?
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको।
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, Xldquo;Dinner खा लो जी''
बंता- जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है।
वाइफ- जाहिल तू, तेरा सारा खानदान, ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
संता का सिर फट गया,
बंता- यार, ये कैसे हो गया?
संता- अब क्या बताऊं यार, मैं पहले जूते से ईंट फोड़ रहा था तभी
सुमित ने कहा कभी अपनी खोपड़ी भी काम में ले लिया करो,
फिर क्या खोपड़ी ही फूट गई।