Hindi Jokes: दिनभर की थकान पल में करना चाहते हैं दूर, तो पढ़ें ये मजेदार जोक्स
जोक्स कई सारे लोगों को काफी पसंद होते हैं। इससे आपका मन खुश और माइंड रिफ्रेश होता है। यह हंसने का एक बढ़िया तरीका है, जिससे शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त होती है। यही वजह है कि हंसने के लिए लोग अकसर जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अकसर माइंड फ्रेश करने के लिए जोक्स पढ़ते हैं, तो पढ़ें ये मजेदार जोक्स।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने कभी जोक्स पढ़कर ठहाके न मारे हो। यह हंसने का सबसे सरल और सस्ता तरीका है, जिसे हर कोई पसंद करता है। यही वजह है कि हंसने के लिए लोग अकसर अलग-अलग तरह के जोक्स पढ़ते हैं। अगर आप भी जोक्स पढ़ने के शौकीन हैं, तो पढ़ें आज के जोक ऑफ द डे-
एक शिक्षक अपनी कक्षा में पूछती है- "बच्चे बताओ,
अगर मैं एक पक्षी होती, तो मैं क्या होती?"
एक छात्र जवाब देता है: आप तोता होती, मैडम।
शिक्षक- बहुत अच्छा! और तुम कैसे जानते हो?
छात्र- क्योंकि आप हमेशा बातें दोहराती रहती हैं!
छात्र की बात सुनकर मैडम का माथा ही घूम गया।
पत्नी - मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति - बहुत ज्यादा
पत्नी - फिर भी बताओ कितनी?
पति - इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल पीली हो गई।
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..
गोलू का बहाना सुनकर टीचर की हंसी छूट गई।