Hindi Jokes: जब परिवार के साथ लड़की देखने पहुंचा लड़का, पढ़ें जोक ऑफ द डे
जोक्स हंसने का एक बढ़िया साधन है। लोग अक्सर अपना मूड फ्रेश करने के लिए जोक्स पढ़ते हैं और खुलकर ठहाके लगाते हैं। हंसना हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त होती है और जोक्स हंसने का एक बढ़िया तरीका है। अगर आप भी जोक्स पढ़ने के शौकीन हैं, तो पढ़ें ये मजेदार जोक्स।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: दिनभर की भागदौड़ और काम के बोझ की वजह से लोग अक्सर शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाते हैं। ऐसे में लोग अक्सर अपने मूड को फ्रेश करने के लिए कई साधन अपनाते हैं। जोक्स इन्हीं में से एक है, जो लंबे समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहा है। ऐसे में पढ़ते आज के कुछ मजेदार जोक्स-
लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वालों ने कहा- हमारी लड़की की आवाज तो कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और
स्वभाव में से तो गाय है।
तभी लड़का बोल पड़ा- जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी है!
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही?
सहेली- अरे क्या बताऊं यार?
रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और
गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा
एक रात एक घर में चोर घुस आया।
खटपट सुनकर मालिक की आँख खुल गई।
मालिक- कौन है?
चोर- म्याऊं।
मालिक- कौन है?
चोर- म्याऊं।
मालिक- कौन है?
चोर- अबे साले, बिल्ली हूं बिल्ली