Hindi Jokes: जब पति ने पत्नी से पूछा कि सात वचन के समय झूठ के बारे में, जवाब सुनकर पेट पकड़ लेंगे आप
सेहतमंद रहने के लिए सही आहार ही नहीं हंसना भी बेहद जरूरी है। ऐसा सिर्फ नहीं, बल्कि खुद डॉक्टर्स भी कहते हैं। हंसने से हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त होती है। यही वजह है कि लोग अक्सर हंसने के लिए जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं। यह हंसने का सबसे सरल और सस्ता तरीका है। पढ़ें आज का जोक ऑफ द डे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: दिनभर की भागदौड़ की वजह से हमारी शरीर ही नहीं दिमार भी थक जाता है। ऐसे में अपने माइंड को रिफ्रेश करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। जोक्स इन्हीं उपायों में से एक है, जो हंसने का एक सरल और बढ़िया तरीका है। हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी अक्सर मूड फ्रेश करने के लिए हंसते हैं, तो पढ़ें कुछ मजेदार जोक्स।
1. पति - शादी के समय सात
फेरे लेते वक्त तुमने वचन
दिया था और स्वीकार
किया था कि,
मेरी इज्जत करोगी, मेरी
सब बात मानोगी.🙁
पत्नी - तो क्या इतने लोगो
के सामने तुमसे बहस
करती.
2. पति (पत्नी से)- ये क्या तुम एक और
सूट ले आयी? अभी परसों ही तो..
पत्नी चिल्लाकर बोली- क्या परसों?
बोलो.. बोलो क्या कहा तुमने?
रुक क्यों गये?
क्या परसों,
बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना,
बताओ क्या परसो?
पति- कुछ नही, मैं बस यह कह रहा
था की..
परसों भी एक ही सूट लायी थी पगली,
आज तो दो ले आती..!!