Hindi Jokes: पति-पत्नी की ये बातें सुन आप भी हो जाएंगे हंसते-हंसते लोटपोट
दिनभर की भागदौड़ की वजह से हमारी शरीर ही नहीं दिमार भी थक जाता है। ऐसे में अपने माइंड को रिफ्रेश करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। जोक्स इन्हीं उपायों में से एक है, जो हंसने का एक सरल और बढ़िया तरीका है। हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी अक्सर मूड फ्रेश करने के लिए हंसते हैं, तो पढ़ें कुछ मजेदार जोक्स
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए सही आहार ही नहीं हंसना भी बेहद जरूरी है। ऐसा सिर्फ नहीं, बल्कि खुद डॉक्टर्स भी कहते हैं। हंसने से हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त होती है। यही वजह है कि लोग अक्सर हंसने के लिए जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं। यह हंसने का सबसे सरल और सस्ता तरीका है। अगर आप भी जोक्स पढ़ने के शौकीन हैं, तो पढ़ें आज का जोक ऑफ द डे-
गर्ल- तुम क्या कर रहे हो ?
बॉय- मच्छर मार रहा हूं
गर्ल- कितने मारे ?
बॉय- 5 मारे, 3 फिमेल ओर 2 मेल
गर्ल- कैसे पता चला, मेल है या फिमेल
बॉय- 3 आईने के पास बैठे थे ओर 2 बियर के पास
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है।
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।
अलादीन और पति दोनों गायब हैं