जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: अगर आपकी सुबह की शुरुआत हंसी से हो तो सारा दिन अच्छा जाता है। आप अंदर से खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप हेल्दी रहते हैं और जिससे आपकी उम्र लंबी होती है। इसलिए आपको दिन में कम से कम एक बार ज़रूर हंस लेना चाहिए। इससे चिंता और फिक्र भले ही कुछ देर के लिए ही सही लेकिन भूल तो जाते हैं।

1. बिल्लू ने बोला बंटू से: ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।

बंटू ने पूछा: कैसे ?

बिल्लू बोला: कमीने दूसरों की बीवी के पास बैठकर,

उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं...!!

टीचर: एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे ?

गोलू: 10

टीचर: अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?

गोलू: सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे...!!

चप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा।

चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा।

चप्पू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, 'तो फिर मैं इंकार समझूं।

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।