Hindi Jokes: जब टीचर ने कहा 'संगठन में ही शक्ति है' का अच्छा उदाहरण दो, तो बच्चों से मिला ऐसा जवाब!
Hindi Jokes: हंसने से न सिर्फ दिल खुश हो जाता है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी खुश रहने पर ज़ोर देते हैं। अगर आप भी आज हंसने का बहाना ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए पेश हैं कुछ मज़ेदार चुटकुले।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: पिछले कुछ सालों में हम सभी की ज़िंदगी में इतनी भागदौड़ हो गई है कि सेहतमंद रहना भी एक टास्क हो गया है। हमें अपना ख़्याल रखने के लिए भी समय नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप रोज़ाना हंस लें, तो आपकी सेहत को काफी फायदा हो सकता है। रोज़ हंसने की आदत डाल ली जाए तो कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को टाला जा सकता है। इसके अलावा आप मानसिक तौर पर भी फ्रेश महसूस करेंगे। ऐसे में जोक्स यानी चुटकुले आपको कभी भी और कहीं भी हंसा सकते हैं।
1. टीचर: 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र: जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता..!!
मास्टर जी बेहोश...!
2. अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा,
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
3. टीचर: बच्चों क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
छात्र: हां
टीचर: कैसे?
छात्र: अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!