Hindi Jokes: जब पिंटू ने पूछा कंडक्टर से सवाल, तो हुआ कुछ ऐसा!
Hindi Jokes: हंसने से न सिर्फ दिल खुश हो जाता है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी खुश रहने पर ज़ोर देते हैं। अगर आप भी आज हंसने का बहाना ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए पेश हैं कुछ मज़ेदार चुटकुले।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: पिछले कुछ सालों में हम सभी की ज़िंदगी में इतनी भागदौड़ हो गई है कि सेहतमंद रहना भी एक टास्क हो गया है। हमें अपना ख़्याल रखने के लिए भी समय नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप रोज़ाना हंस लें, तो आपकी सेहत को काफी फायदा हो सकता है। रोज़ हंसने की आदत डाल ली जाए तो कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को टाला जा सकता है। इसके अलावा आप मानसिक तौर पर भी फ्रेश महसूस करेंगे। ऐसे में जोक्स यानी चुटकुले आपको कभी भी और कहीं भी हंसा सकते हैं।
जीजा साली के साथ चैटिंग कर रहा था!
जीजा: साली जी आप तो अपनी बहन से भी सुंदर हो
साली: जीजा जी आप बड़े वो हैं..!
जीजा: अच्छा यह बताओ तुमन इतनी सुंदर कैसे हो, आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली: फोटोशॉप...!
जीजा जी हो गए बेहोश..!!
पिंटू ने कंडक्टर से पूछा: आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर: जी 24 घंटे।
पिंटू: वो कैसे?
कंडक्टर: देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा।
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा।
पप्पू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, 'तो फिर मैं इंकार समझूं।'