Hindi Jokes: पढ़ें पापा और मिंटू के बीच की मजेदार बातें, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट!

Hindi Jokes: हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए खूब हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप जोक्स, मज़ेदार वीडियो या फिर स्टैंड-अप कॉमेडी के ज़रिए हंस लेते हैं, तो मान लीजिए कि आपका बीमार पड़ना आसान नहीं है। खुश रहने का असर आप दिल और दिमाग़ पर पड़ता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसे चुटकुले न पसंद हो। हसंना सभी को पसंद होता है, इससे आप फौरन अच्छा महसूस करते हैं, आपके दिल को शांति तो मन को सुकून पहुंचता है। यहां तक कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि हंसने से हमारे शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और आप लंबी उम्र जी सकते हैं। हंसी शरीर का ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ाती हैं और हमारे दिल को हेल्दी रखती है। हमारे दिमाग़ को स्ट्रेस और तनाव से कुछ देर राहत भी मिलती है।
1. मिंटू: पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा: नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मिंटू: क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते है... हे भगवान फिर आ गया...!!
2. पिंकी: कल तुम किटी पार्टी में क्यों नहीं आईं?
टिंकी: यार कल मेरी BMW नहीं आई थी।
पिंकी: BMW? वाह, तेरे पास इतनी महंगी गाड़ी है।
टिंकी: नहीं रे...Bartan Majne Wali (बर्तन मांजने वाली)।
3. सोनू: यार मेरे पापा दिन प्रति दिन KBC के अमिताभ बच्चन बनते
जा रहे हैं।
मोनू: वह कैसे?
सोनू: उनसे जब भी पैसे मांगो कहते हैं क्या करोगे इतनी धनराशि का?
अब तुम ही बताओ उनको क्या जवाब दूं।