Hindi Jokes: गोलू और टोलू ने क्यों किया जिम जाने का फैसला, वजह जानेंगे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
जोक्स तनाव दूर करने का एक अच्छा तरीका है। इन्हें पढ़कर आपको हंसी आती है, जिससे खुद-ब-खुद आपका तनाव कम हो जाता है। इसलिए जोक्स काफी काम की चीज है। दोस्तों के साथ टाइम पास करने में भी ये अच्छा साथ निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए आज कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: जोक्स पढ़ने से आपका दिन अच्छा बीतता है, क्योंकि इससे आपका मूड अच्छा रहता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपके लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। आइए पढ़ें आज के मजेदार जोक्स।
बेटा (फोन पर) - मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां - वह बेटा, बधाई हो।।। लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा - नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
एक आदमी अपने ससुराल गया।
सास ने 7 दिन तक उसे पालक का साग खिलाया।
फिर 8वें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा।
गोलू - परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा।
टोलू - क्यों?
गोलू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक तो बॉडी बन ही जाएगी।