Hindi Jokes: सास ने पूछ लिया दामाद से ऐसा सवाल कि जानकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
मूड को तरोताजा करने और पॉजिटिव एनर्जी पाने के लिए चुटकुले सबसे बढ़िया रास्ता होते हैं। खाली वक्त में लोग इन्हें पढ़ना खूब पसंद करते हैं। आइए आज आपके लिए हम लेकर आए हैं, कुछ ऐसे चुटकले जो दूर कर देंगे दिनभर की मानसिक थकान। इससे आप जब खिलखिलाकर हसेंगे, तो फेस की भी बढ़िया एक्सरसाइज हो जाएगी। आइए पढ़ लीजिए कुछ बेस्ट जोक्स।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: बॉडी को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ फिजिकल ही नहीं, मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना भी काफी जरूरी होता है। इससे मूड फ्रेश होता है, और दिनभर की थकान से काफी राहत मिलती है। चलिए आइए भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस को कम करने के लिए पढ़ लीजिए हमारे आज के कुछ शानदार जोक्स।
1) सास- जमाई राजा!
अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
जमाई- सासू मां, मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास- छिपकली क्यूं?
जमाई- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत डरती है।
2) पति- सुनो, तुमने मुझमें ऐसा क्या देखा था
जो मुझसे शादी के लिए हां कर दी?
पत्नी- मैंने बालकनी से आपको एक-दो बार बर्तन साफ करते हुए देखा था।
3) अंकल- बेटा क्या करते हो?
लड़का- नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं
अंकल- सोशल वर्कर हो?
लड़का- नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं।
Picture Courtesy: Freepik