Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Forecast : कल से और गिरेगा पारा, जमशेदपुर को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत

Jamshedpur Weather Forecast. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस पारा कम होगा। इससे ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।ठंड के साथ-साथ सुबह में धुंध व कोहरा भी परेशान करेगा। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 08:58 AM (IST)
31 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक सुबह में धुंध व कोहरा छाया रहेगा।

जमशेदपुर, जासं। शुक्रवार को बारिश व दिनभर धुंध के बाद शनिवार को शहर का मौसम साफ रहा। धूप खिली रही लेकिन, रविवार से पारा गिरेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस पारा कम होगा। इससे ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।

loksabha election banner

शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.0 व अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 31 जनवरी को नौ डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। जबकि एक व दो फरवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस हो जाएगा, जो सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में खासकर बच्चे व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ा सा भी लापरवाही महंगा पड़ सकता है।

अगले सात दिनों तक छाई रहेगी धुंध

ठंड के साथ-साथ सुबह में धुंध व कोहरा भी परेशान करेगा। 31 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक सुबह में धुंध व कोहरा छाए रहेगा। ऐसे में अगर आप सुबह में कहीं यात्रा करते हैं तो आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। धुंध व कोहरा की वजह से रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं अधिक रहती है। इससे बचने के लिए गाड़ी धीरे-धीरे चलाएं। इधर, अस्पतालों का आंकड़ा देखा जाए तो सुबह-सुबह होने वाली दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि           - न्यूनतम             - अधिकतम
  • 30 जनवरी  -   12.0                -   18.0
  • 31 जनवरी  -   09.0                -    26.0
  • 1 फरवरी    -   08.0                -    27.0
  • 2 फरवरी    -   08.0                 -   27.0
  • 3 फरवरी    -   10.0                -    27.0
  • 4 फरवरी    -   11.0                -     27.0
  • 5 फरवरी    -   11.0                -     27.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.