Move to Jagran APP

Dhanbad: भूली में 200 जगहों पर होती है दुर्गा पूजा... कहीं द‍िखेगी माहिष्मती तो कहीं केदारनाथ के होंगे दर्शन

श्रमिक नगरी भूली में इस बार श्रद्धालुओं को कहीं बाहुबली के माहिष्मती का साम्राज्य देखने को मिलेगा तो सही केदारनाथ मंदिर के दर्शन होंगे। तीन जगहों पर मेला का आयोजन किया गया है। दुर्गा पूजा को देखते हुए भारी वाहनों का भूली में प्रवेश निषेध किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Sun, 02 Oct 2022 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 04:34 PM (IST)
दुर्गा पूजा को देखते हुए भारी वाहनों का भूली में प्रवेश निषेध किया गया है।

जागरण संवाददाता, धनबादर: श्रमिक नगरी भूली में इस बार श्रद्धालुओं को कहीं बाहुबली के माहिष्मती का साम्राज्य देखने को मिलेगा तो सही केदारनाथ मंदिर के दर्शन होंगे। तीन जगहों पर मेला का आयोजन किया गया है। दुर्गा पूजा को देखते हुए भारी वाहनों का भूली में प्रवेश निषेध किया गया है। आइए जानते हैं कहां क्या बना है।

loksabha election banner

ए ब्लॉक पूजा पंडाल : ए ब्लॉक में संसद भवन बनाया गया है। इस पर लगभग 10.50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। बगल के ए ब्लॉक ग्राउंड में मीना बाजार लगाया गया। धनबाद और केंदुआ की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन ए ब्लॉक हटिया मैदान में पार्किंग कर सकते हैं।

बी ब्लॉक पूजा पंडाल : बी ब्लॉक में इस बार थाईलैंड के बौद्ध मंदिर का निर्माण किया गया है। पंडाल पर लगभग 12 लाख खर्च किए गए हैं। बगल की हॉस्पिटल ग्राउंड में मीना बाजार लगाया गया। पंडाल के दूसरी तरफ वाहनों के लिए पार्किंग नहीं बनाया गया है।

ई ब्लॉक सेक्टर 2 : ई ब्लॉक सेक्टर 2 में प्राचीन किला पंडाल बनाया गया है। इस पर लगभग 6 लाख खर्च किए गए हैं। पंडाल के बगल में पार्किंग स्थल बनाया गया है।

ई ब्लॉक सेक्टर 5 (झारखंड मोड़) : ई ब्लॉक सेक्टर 5 में केदारनाथ का मंदिर बनाया गया है। पंडाल पर लगभग 6 लाख खर्च किए गए हैं। पंडाल के बगल में पार्किंग स्थल बनाया गया। धनबाद से हीरक रोड होते हुए श्रद्धालु यहां से प्रवेश कर पूरी भूली में घूम सकते हैं।

डी ब्लॉक पूजा पंडाल : डी ब्लॉक पूजा पंडाल में इस बार जंगल थीम रखा गया है। यहां एक बड़ा मोर बनाया गया है। लगभग 5 लाख पंडाल पर खर्च किए गए। बगल में पार्किंग स्थल बनाया गया है।

इन जगहों पर भी पूजा पंडाल

टाउनशिप के अलावा भूली बस्ती में दो जगहों पर पूजा मनाया जाता है। इसके अलावा पांडर पाला और रेंगुनी ने दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.