Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू नगर निगम ट्रिपल-आर से जगाएगा स्वच्छ जम्मू की अलख, जानिए क्या है यह ट्रिपल-आर, अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे शामिल

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 05:16 PM (IST)

    जम्मू नगर निगम ने शहरी गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कपड़े जूते कंबल जैसी वस्तुओं को एकत्र करने का अभियान शुरू किया है। शहर में ट्रिपल-आर केंद्र स्थापित किए गए हैं जहाँ लोग सामान जमा करवा सकते हैं। निगम इन वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाएगा। ताकि जम्मू को स्वच्छ और करुणामय बनाया जा सके।

    Hero Image
    नागरिकों से ट्रिपल आर केंद्रों के माध्यम से योगदान करने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू नगर निगम ने शहरी गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए लोगों से कपड़े, जूते, कंबल, किताबें, खिलौने, ई-कचरा और अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं एकत्र करने का अभियान शुरू किया है।

    अभियान के अंतर्गत शहर भर में जगह-जगह ट्रिपल-आर केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें लोग घरों से निकलने वाले ऐसे सामान व वस्तुओं को जमा करवा सकते हैं। इन ट्रिपल-आर केंद्रों में एकत्र होने वाले सामान को जम्मू नगर निगम गरीबों व जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे जहां घरों से बाहर फेंक दिए जाने वाली वस्तुएं किसी के काम सकेंगी तो वहीं गलियों, खाली स्थानों पर गंदगी भी नहीं फैलेगी। लोगों के घरों में बेकार पड़ा सामान किसी गरीब, जरूरतमंद के काम आ पाएगा।

    यह भी पढ़ें- बांडीपोरा की गुरेज घाटी जहां कभी गूंजती थी पाक गोलाबारी, सैलानियों से हैं गुलजार, आंकड़े दर्शाते हैं नए कश्मीर में बदलाव

    इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वीरवार को निगम ने टाउन हाल एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वे इस नेक कार्य में योगदान देने के लिए कपड़े, जूते, कंबल, किताबें, खिलौने और अन्य आवश्यक घरेलू सामान लाए।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में अपशिष्ट को कम करने और उपयोग योग्य सामग्रियों का पुन: उपयोग करने की ज़िम्मेदारी की भावना पैदा करना था। बजाय इसके कि उन्हें नालियों और नदियों में गैर-ज़िम्मेदाराना तरीके से फेंक दिया जाए। इस पहल ने क्लीन जम्मू, ग्रीन जम्मू के निर्माण के लिए पुनर्चक्रण के महत्व पर भी जोर दिया।

    इस मौके पर जम्मू नगर निगम के आयुक्त डा. देवांश यादव ने कहा कि इस तरह के दान अभियान नागरिकों और नगर निगम अधिकारियों की सामूहिक ज़िम्मेदारी को दर्शाते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि उपयोग योग्य वस्तुएं बर्बाद न हों। वार्ड स्तर पर स्थापित ट्रिपल-आर केंद्रों के माध्यम से स्थानीय निवासी अब आसानी से वस्तुएं दान कर सकते हैं।

    उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में निगम, जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी कर्मचारियों और आम जनता दोनों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न विभागों में इसी तरह के दान अभियान आयोजित करेगा।

    यह भी पढ़ें- Kishtwar Cloudburst: मां ने खाना खाने को रोका और खुद बह गई, चिशोटी में हर रोज मलबे में अपनी मां तलाश रहा मनदीप

    इसके अलावा निगम ने किश्तवाड़ के चशोती में हाल ही में हुई दुखद घटना के पीड़ितों के लिए एक विशेष राहत उपाय की भी घोषणा की। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए जल्द ही एक समर्पित टीम प्रभावित क्षेत्र में भेजी जाएगी।

    इस मौके पर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर रेव्न्यू एंड इन्फोर्समेंट सुबह मेहता, ज्वाइंट कमिश्नर (हेल्थ एंड सेनिटेशन) अब्दुल स्तार, ज्वाइंट कमिश्नर (ए) राजीव खजूरिया, चीफ एकाउंट आफिसर संदीप सिंह, निगम सचिव चांद सिंह, हेल्थ आफिसर डा. विनोद शर्मा, एएफओ डा. राबिया खान, वीएएस एवं आईईसी प्रभारी डा. दिव्या शर्मा आदि मौजूद रहे। आयुक्त ने जम्मू के नागरिकों से अपील की कि आगे आएं और अपने-अपने वार्डों में स्थापित ट्रिपल आर केंद्रों के माध्यम से उदारतापूर्वक योगदान दें।

    डा. यादव ने कहा कि प्रत्येक निवासी की सक्रिय भागीदारी से हम जम्मू को एक ऐसे शहर में बदल सकते हैं जो न केवल स्वच्छ और हरा-भरा हो बल्कि करुणामय और सामाजिक रूप से ज़िम्मेदार भी हो। उन्होंने कहा कि यदि आपके घर पुराने कपड़े, प्लास्टिक का टूटा फूटा सामान, बिजली का खराब सामान पड़ा है तो उसे फेंके नहीं।

    यह भी पढ़ें- Jammu News: हादसों का अड्डा बना आरएसपुरा-अब्दुल्लियां मुख्य मार्ग, खस्ताहाल सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किल

    ट्रिपल आर केंद्र के मुख्य उद्देश्य

    1. कचरा कम करना: ट्रिपल आर केंद्र का मुख्य उद्देश्य कचरा उत्पादन को कम करना है। खासकर उन वस्तुओं का जो आसानी से पुन: उपयोग या पुनर्नवीनीकरण की जा सकती हैं।
    2. पुन: उपयोग को बढ़ावा देना: यह केंद्र लोगों को अपनी पुरानी वस्तुओं का पुन: उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे वे कचरा बनने से बच जाते हैं।
    3. पुनर्नवीनीकरण को बढ़ावा देना: ट्रिपल आर केंद्र कचरे को पुनर्नवीनीकरण करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है।
    4. जरूरतमंदों की मदद करना: दान किए गए सामानों को जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाता है, जिससे उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। 

    यह भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi आधार शिविर कटड़ा में ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम, नशीले पदार्थ-चोरी के मोबाइल सहित दो गिरफ्तार