विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chamba Cloud Burst: चंबा में दो जगह बादल फटने से भारी नुकसान, वाहन व खेत बहे, घरों में घुसा पानी

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 04 May 2021 10:37 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 08:38 PM (IST)

Cloud Burst in Himachal विकास खंड चंबा की पल्यूर पंचायत के टिपरा नाले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ ...और पढ़ें

विकास खंड चंबा की पल्यूर पंचायत के टिपरा नाले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।
विकास खंड चंबा की पल्यूर पंचायत के टिपरा नाले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

चंबा, संवाद सहयोगी। विकास खंड चंबा की पल्यूर पंचायत के टिपरा नाले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। सुबह करीब 8:00 बजे बादल फटने से नाले का जलस्तर एकदम बढ़ गया, जिससे सूखा नाला उफनती दरिया में तबदील हो गया। इससे साथ लगते घरों को भी नुकसान हुआ है। कई घरों में पानी भर जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों में भरे पानी को बाहर निकालने में जुट गए व साथ ही जरूरी सामान को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे। वहीं डरे हुए परिवार के कई सदस्य बच्चों को लेकर सुरक्षा की खातिर घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर जा पहुंचे। बादल फटने से नाले में आई बाढ़ के कारण दो कारों को भी नुकसान हुआ है।

विकास खण्ड मैहला की ग्राम पंचायत कुनेड में भी बादल फटने से भारी नुकसान का समाचार है। उधर बारिश के कारण चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग कलसुई के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। एनएच प्राधिकरण चंबा ने मशीनरी को भेजकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है

बादल फटने से कई घरों को नुकसान हुआ है, साथ ही पानी के बहाव से खेत भी बह गए हैं, जिससे खेतों में बीजी फसलों को भी नुकसान हुआ है। उधर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी इस तरह की भारी बारिश का समाचार है। बताया जा रहा है कि पानी के बहाव से प्रोजेक्ट की नहर का हिस्सा भी बह गया है। पानी का बहाव इतना था कि सड़क मार्ग पर बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। चंबा-भरमौर मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद है।

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि बादल फटने से घर सहित खेतों को काफी नुकसान हुआ है उन्होंने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को आदेश देकर नुकसान के आकलन के रिपोर्ट बनाने काे कहा है। साथ ही लोगों को इस तरह के माहौल में एहतियात बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 4300 प्रशिक्षु स्टाफ की सेवाएं लेगी, मासिक मानदेय मिलेगा

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दिल्ली से दो गुणा से भी अधिक हुई एक्टिव मामलों की प्रतिशतता, नए मामलों में 25 गुणा व मौत में 17 गुणा की वृद्धि

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HAS सहित NET और SET की कोचिंग देगा, प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगी कोचिंग

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने कोरोना संक्रमण की गंभीर हो रही स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई