विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल सरकार ने कोरोना संक्रमण की गंभीर हो रही स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 04 May 2021 06:46 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 11:09 AM (IST)

Himachal Pradesh Lockdown कोरोना संक्रमण मरीजों की मृत्यु के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ...और पढ़ें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण मरीजों की मृत्यु के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मृतकों की संख्या तीस से अधिक रह रही है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है और एक्टिव केस इक्कीस हजार पहुंचने वाले हैं। रोजाना दो हजार से अधिक संक्रमित मामले आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, माकपा विधायक राकेश सिंघा व निर्दलीय होशियार सिंह को न्योता दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी।

इस बैठक में प्रदेश में आगे क्या करना है, इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा प्रदेश में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करना आवश्यक है। सरकार की ओर से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इलाज के लिए हर तरह की दवाएं उपलब्ध है।

हम तो पहले ही कह रहे थे

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि हम तो पहले से कह रहे थे कि सरकार को बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण को लेकर सभी राजनीतिक दलों से बैठक करनी चाहिए। सभी पक्षाें की ओर से आने वाले सुझावों के आधार पर सरकार को निर्णय लेना चाहिए। अब हालात बुरी तरह से बिगड़ चुके हैं।

ये है संक्रमण को लेकर स्थिति

रविवार को कोरोना संक्रमण के 2039 मामले आए और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1.4 लाख से अधिक हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना एक्टिव केस 20727 हैं। गंभीर चिता का विषय ये है कि रोजाना 20 से 40 के बीच में कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण से रविवार तक 1556 लोगों की जान जा चुकी है।