विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भरमौर की पूलन पंचायत में बादल फटने से बह गईं 30 भेड़-बकरियां, रात को एक खेत में लगाया था डेरा

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 11 May 2021 11:36 AM (IST)

Cloud Burst in Bharmour जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में सोमवार देर रात बादल फटने की ...और पढ़ें

भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में सोमवार देर रात बादल फटने से हुए नुकसान के बाद पीडि़त भेड़पालक।
भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में सोमवार देर रात बादल फटने से हुए नुकसान के बाद पीडि़त भेड़पालक।

भरमौर, संवाद सहयोगी। Cloud Burst in Bharmour, जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में सोमवार देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने के कारण अचानक आए पानी के तेज बहाव में 25 से 30 भेड़-बकरियां बहने की सूचना है। जानकारी के अनुसार पूलन निवासी मदन लाल पुत्र थुनिया राम अपनी भेड़-बकरियों के साथ खेत में रुका हुआ था। इस दौरान देर रात करीब एक बजे अचानक मौसम खराब हो गया। इससे पहले कि वह सुरक्षा का इंतजाम कर पाता अचानक पानी का तेज बहा आ गया।

बादल फटने के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। ऐसे में मदन लाल ने वहां से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। लेकिन, उसकी भेड़-बकरियां तेज बहाव में बह गईं। वहीं, सूचना मिलने के उपरांत स्थानीय पंचायत प्रधान अनीता कपूर मौके पर पहुंंच गईं तथा नुकसान का जायजा लिया। साथ ही इस बारे में राजस्व विभाग व प्रशासन को भी सूचित किया गया।

पंचायत प्रधान ने बताया कि उन्हेंं सूचना मिली थी कि पूलन में बादल फटने के कारण मदन लाल की भेड़-बकरियां बह गई हैं। इस पर उन्होंने स्वयं मौके का जायजा लेने के साथ ही प्रशासन को सूचित किया है। प्रशासन से प्रभावित को उचित मुआवजा व राहत राशि देेने की मांग की गई है। पंचायत अपनी ओर से भी प्रभावित की हरसंभव सहायता करेगी।

बीते दिनों भी चंबा की दो पंचायतों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान वाहन भी बाढ़ में बह गए थे, इसके अलावा सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus/Covid Cases Update: 35 हजार के ऊपर पहुंचे एक्टिव केस, कांगड़ा जिला में दस हजार

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्‍ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके