विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 11 May 2021 07:55 AM (GMT+05:30)

Himachal Coronavirus Active Cases हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से करीब चार गुणा हो गई है। दिल्ली में ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से करीब चार गुणा हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से करीब चार गुणा हो गई है।

शिमला, यादवेन्द्र शर्मा। Himachal Coronavirus Active Cases, हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से करीब चार गुणा हो गई है। दिल्ली में एक्टिव केस प्रतिशतता 6.51 फीसद है, जबकि हिमाचल में 24.70 पहुंच गई है। बीते सप्ताह यह 19.83 थी। एक्टिव केस बढऩे के साथ ही मौत के आंकड़े भी बढ़े हैं। बड़ी चिंता यह कि पहली लहर में गंभीर रोगियों की मौत हुई थी, लेकिन अब सामान्य लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। 15 से 21 मार्च को एक सप्ताह में केवल 1003 केस आए थे, लेकिन अब एक सप्ताह में 24,302 नए मामले आए हैं। एक सप्ताह में 206 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

15 मार्च से नौ मई तक स्थिति

  • अवधि,पॉजिटिव,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव
  • 15 से 21 मार्च,1003,490,12,1256
  • 22 से 28 मार्च,1982,739,18,2478
  • 29 मार्च से 04 अप्रैल,2584,1442,35,3577
  • 05 से 11 अप्रैल,4444,2490,45,5369
  • 12 से 18 अप्रैल,6689,3289,75,8696,
  • 19 से 25 अप्रैल 11126,6077,145,13577
  • 26 अप्रैल से 2 मई,25298,8674,206,20727
  • 3 मई से 9 मई,24302,13366,273,32469
  • कुल,77428,36567,809,32469

हिमाचल प्रदेश में तीन मई से नौ मई तक कोरोना की स्थिति

  • जिला,पॉजिटिव,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव
  • बिलासपुर,1732,849,04,2541
  • चंबा,1161,515,08,1513
  • हमीरपुर,2002,1147,17,2431
  • कांगड़ा,6693,3012,94,8971
  • किन्नौर,277,122,02,361
  • कुल्लू,540,422,08,786
  • लाहुल,193,172,00,301
  • मंडी,3336,2028,29,3536
  • शिमला,2480,1422,41,3290
  • सिरमौर,2000,1305,19,3012
  • सोलन,2664,1714,38,3879
  • ऊना,1224,658,13,1848
  • कुल,24302,13366,273,32469

    ये की है सख्ती

  • 17 मई तक सुबह छह बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू।
  • जरूरी सेवाओं व वस्तुओं से संबंधित दुकानों को तीन घंटे खोलने की अनुमति।
  • बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद। निजी वाहन भी आवश्यक सेवाओं से संबंधित चलेंगे।
  • सरकारी व निजी कार्यालय भी पूरी तरह से बंद।
  • शादी व अन्य समारोह में बीस से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक।
  • सार्वजनिक धाम पर पूर्ण प्रतिबंध। 

20.11 लाख लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

प्रदेश में अब तक 20,11,588 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुक है। जिसमें से 16,47,891 को पहली डोज और 3,63,697 को दूसरी डोज लगी है।

वैक्‍सीन लगाना जरूरी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल के मिशन निदेशक डा. निपुण जिंदल का कहना है नियमों का पालन और मास्क का इस्तेमाल करें। वैक्सीन लगाना जरूरी है, जो 45 वर्ष से अधिक हैं वैक्सीन लगाएं, जिससे सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जा सके।