Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamba News: बाथरी में रसोईघर की छत गिरने से मलबे में दबे पति-पत्नी, एक की मौत व दूसरा टांडा रेफर

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 02:46 PM (IST)

    Chamba News चंबा जिले के बाथरी पंचायत के कुम्हारका गांव में भारी बारिश के कारण एक रसोईघर की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में रितु देवी नाम की महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति शशि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। प्रशासन ने तत्काल सहायता राशि प्रदान की है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    घर की रसोई की छत गिरने से घायल व्यक्ति।

    संवाद सहयोगी, डलहौजी (चंबा)। Chamba News, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लगातार नुकसान हो रहा है। जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई व उसका पति गंभीर रूप से घायल है। उपमंडल डलहौजी के तहत बाथरी पंचायत के गांव कुम्हारका में रात को भवन की छत गिरने से दंपती मलबे की चपेट में आ गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को कुम्हारका निवासी शशि कुमार पत्नी रितु देवी के साथ घर की रसोई में रात का खाना तैयार कर रहा था। शशि कुमार के घर की रसोई कच्ची थी। बारिश के कारण अचानक रसोईघर की छत भरभराकर गिर गई। दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए।

    छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास से लोग फौरन मौका पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। वहीं ग्रामीणों द्वारा हादसे के संबंध में पंचायत के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मलबा हटाकर दोनों को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला।

    यह भी पढ़ें- Pong Dam: सावधान! खतरे के निशान से ऊपर पौंग बांध का जलस्तर, कभी भी खोले जा सकते हैं फ्लड गेट, BBMB की चेतावनी

    महिला ने बाथरी अस्पताल में दम तोड़ा, पति टांडा रेफर

    ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया। अस्पताल में जख्मों के ताव न सहते हुए महिला रितु देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद शशि कुमार को मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: मंडी में हाईवे पर फिर दरका पहाड़, ढाई घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही; गाड़ी मलबे की चपेट में आई

    प्रशासन ने सौंपा मुआवजा, पुलिस ने शुरू की जांच

    उधर, एसडीएम अनिल भारद्वाज ने भी मौका पर पहुंचकर हादसे को लेकर शोक जताते हुए प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की, जबकि शेष राहत राशि भी जल्द प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। हादसे के संबंध में पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के उपरांत रितु देवी के शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Flood: हाईवे किनारे भूस्खलन से गांव की ओर मुड़ गया नाले का बहाव, आधी रात घर छोड़कर निकले 13 परिवार

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: दो दिन से पानी में डूबी 220 करोड़ की सौर ऊर्जा परियोजना, तारों में हो रही स्पार्किंग, अब उतारी नाव