विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: दो दिन से पानी में डूबी 220 करोड़ की सौर ऊर्जा परियोजना, तारों में हो रही स्पार्किंग, अब उतारी नाव

Published: Mon, 04 Aug 2025 11:53 AM (IST)

Una Pekhubela Solar Plant ऊना के पेखूबेला में लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सौर ऊर्जा परियोजना में ...और पढ़ें

ऊना का पेखुबेला सोलर पावर प्लांट में उतारी नाव और जलभराव
ऊना का पेखुबेला सोलर पावर प्लांट में उतारी नाव और जलभराव

HighLights

  1. जलभराव के कारण दो दिन से उत्पादन ठप
  2. पानी की निकासी का नहीं उचित प्रबंध, प्लांट की पूरी मशीनरी को नुकसान
  3. पंजाब के गोताखोर बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे

जागरण संवाददाता, ऊना। Una Pekhubela Solar Plant, प्रदेश सरकार की तरफ से पेखूबेला में करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सौर ऊर्जा परियोजना बाढ़ के पानी की चपेट में है। बरसात का पानी भरने के कारण दो दिन से परियोजना को बंद किया गया है ताकि आसपास के क्षेत्र करंट की चपेट में न आ सकें। इस कारण परियोजना में बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप है। हालात सामान्य होने तक उत्पादन बंद रखा जाएगा।

हालांकि प्लांट वाले क्षेत्र में जमा हुए पानी को निकालने के लिए विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पंप लगाकर जुटे हैं और पंजाब के रूपनगर से गोताखोर कमलप्रीत सैणी की टीम को बुलाया है। गोताखोरों की टीम किश्ती बनाकर प्लांट के अधिक प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य में जुटी है।

भारी मात्रा में हुए जलभराव से प्रश्न उठ रहा है कि सोलर प्लांट को क्यों विभाग ने आनन-फानन में ऐसी जगह पर स्थापित कर दिया जहां पर बरसात में जलभराव का भय रहता है। विभाग की तकनीकी टीम ने क्यों नहीं इस ढंग से बुनियादी ढांचा तैयार किया कि इसे बड़े नुकसान से बचाया जा सकता।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: भारी बारिश से ऊना शहर में जलभराव, पेखुवेला सोलर प्लांट भी जलमग्न, VIDEO में देखिये घर, स्कूल सब पानी पानी

शिमला की टीम लेगी नुकसान का जायजा 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रविवार सुबह प्लांट वाली जगह में बिजली के तारों से पटाखे देखे गए। शुक्रवार और शनिवार को हुई भारी वर्षा के बाद प्लांट में पानी ही पानी है। मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मी नुकसान को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं क्योंकि विभाग की शिमला से आने वाली टीम ही स्थिति का जायजा लेने के बाद नुकसान की रिपोर्ट करेगी।

49 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित है 32 मेगावाट की परियोजना

पेखूबला में हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने 49 हेक्टेयर भूमि पर 32 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस परियोजना का शिलान्यास दो दिसंबर, 2023 को किया था। 15 अप्रैल, 2024 को इस परियोजना में बिजली उत्पादन शुरू हुआ था। परियोजना का वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य 6.61 करोड़ यूनिट है। इस परियोजना से उत्पन्न बिजली की निकासी रक्कड़-टाहलीवाल ट्रांसमिशन लाइन से की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ऊना में रेलवे ट्रैक पर भी जलभराव, वंदे भारत ने दो घंटे में तय किया 35 किलोमीटर का सफर, यात्रा से पहले जांच लें स्थिति

सौर ऊर्जा परियोजना पेखूबेला का दौरा करके बचाव कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं ताकि स्थिति को जल्द नियंत्रण में लाकर उत्पादन प्रक्रिया दोबारा आरंभ की जा सके।

-जतिन लाल, उपायुक्त ऊना।

यह भी पढ़ें- ऊना में गोलीकांड के 7 दिन बाद अब देसी कट्टे सहित पकड़े दो युवक, इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो, रात 2 बजे की कार्रवाई