विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्दनाक, मालिश करते वक्‍त मासूम की मौत हो गई, बेसुध हो गोद में उठा कर घर छोड़ गई मां

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 10:01 PM (IST)

मालिश करते हुए साढ़े तीन महीने के बच्‍चे की मौत हो गई। बच्‍चे को गोद में लेकर घर से निकल ...और पढ़ें

मृत बच्‍चे को गोद में लिए महिला।
मृत बच्‍चे को गोद में लिए महिला।

पानीपत, जेएनएन। साढ़े तीन महीने के मृत बेटे के साथ बेसहारा हालत में मिली महिला अब कुछ-कुछ अपने बारे में बताने लगी है। मानसिक रूप से तनाव में रही महिला ने बताया है कि वह सोनीपत के बड़ी एरिया में किराये पर रहती है। वह बच्चे को मालिश कर रही थी। पता नहीं क्या हुआ, एकाएक उसे लगा कि उसकी मालिश की वजह से बच्चे की हड्डी टूट गई। बच्चे में जान नहीं रही। उसका पति उसे पीटे नहीं, इसलिए वह घर से  निकल गई। कहीं लोग पति को ही दोषी न ठहराने लग जाएं, इसलिए घर से भाग गई। पानीपत में महिला ने घर का पता बताया तो सोनीपत की पुलिस को सूचित किया। बड़ी थाना स्टेशन से पुलिस टीम अब पानीपत पहुंची है। महिला का पति भी पानीपत पहुंच गया है।

तीन दिन पहले एक महिला समालखा के करहंस में मिली थी। उसकी गोद में साढ़े तीन महीने का मृत बच्चा था। समालखा पुलिसकर्मी सुखमपाल महिला को लेकर पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचे थे। महिला अपने और बच्चे के बारे में कुछ बता नहीं पा रही थी। तब उसे पानीपत के वन स्टाप सेंटर में पहुंचाया गया। दो दिन से महिला की काउंसिलिंग की जा रही थी। उसकी पहचान और पते के लिए इंटरनेट मीडिया पर भी फोटो डाले गए।

 Panipat News

पानीपत के वन स्‍टाप सेंटर में काउंसलर के सामने बैठी महिला।

ओडिशा की है, सोनीपत में काम करता है पति

महिला का नाम रूनु बाला है। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में किराये पर पति के साथ रहती है। यहां पर टोंटी बनाने वाली कंपनी में पति काम करता है। दोनों के ये पहली संतान थी।

यह भी पढ़ें: कमाल: न कार, न कभी दिल्ली गया, हिसार के कारपेंटर के पास पहुंचा दिल्ली पुलिस का ई चालान

घर से सौ रुपये लेकर निकली थी

महिला घर से महज सौ रुपये लेकर निकली थी। मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। आटो रिक्शा से पानीपत के करहंस पहुंची। आटो रिक्शा वाले को पचास रुपये किराया था। दस रुपये खर्च हो गए। उसके पास चालीस रुपये मिले हैं। एक दिन पहले वह अपना नाम मंजू, पति का नाम चिंटू बता रही थी। उसका पति पानीपत पहुंचा और आधार कार्ड दिखाया। एएसआइ सुखमपाल ने जागरण को बताया कि रूनु बाला की हालत में अब कुछ सुधार है। उसे पति के साथ भेज देंगे।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा देश का पहला गीता मंदिर, जानिए क्‍या होगी खासियत

यह भी पढ़ें: हरियाणा में यहां बांसुरी की धुन पर मुग्ध होती हैं गायें, रोज आठ घंटे सुनती हैं संगीत

यह भी पढ़ें: कन्‍याकुमारी से श्रीनगर तक 4431 किमी की दौड़ लगा रहे दो नेवी के अफसर, बड़ी खास वजह

यह भी पढ़ें: पानीपत में कुत्‍ते के लिए अजब-गजब विवाद, ब्‍लाइंड मर्डर होने पर थाने भेजता ये डाक

यह भी पढ़ें: नशे में ससुराल पहुंचा युवक, फ‍िर पत्‍नी, साली और खुद पर तेल डाल लगा ली आग, मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।