विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में ससुराल पहुंचा युवक, फ‍िर पत्‍नी, साली और खुद पर तेल डाल लगा ली आग, मचा हड़कंप

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 11:55 AM (IST)

हरियाणा के यमुनानगर में खौफनाक मामला सामने आया है। घरेलू कलह की वजह से एक युवक नशे में ससुराल पहुंचा। ...और पढ़ें

यमुनानगर में युवक ने पत्‍नी, साली और खुद पर तेल डालकर आग लगाई।
यमुनानगर में युवक ने पत्‍नी, साली और खुद पर तेल डालकर आग लगाई।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कालोनी में विवाद के चलते युवक ने पत्नी पर तेल डालकर आग लगा दी। आग में युवक की पत्नी व उसके पास सो रही साली भी झुलस गया। आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपित को पकड़ने लगे, तो उसने खुद को भी आग लगा ली।

किसी तरह से लोगों ने आग बुझाई और बुरी तरह से झुलसे युवक, उसकी पत्नी व साली को अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने के चलते युवक को पीजीआइ रेफर किया गया। उसकी पत्नी व साली का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला है युवक

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा थानाभवन निवासी 32 वर्षीय रविंद्र कुमार की शादी शिवपुरी बी कालोनी निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। करीब दो माह पहले दंपती के बीच विवाद हो गया था। इसकी शिकायत भी थानाभवन थाने में दी गई थी। इसके बाद से ही लक्ष्मी अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे रविंद्र ससुराल में आया और पत्नी व ससुराल वालों को धमकी दी कि वह खुद को आग लगा लेगा और लक्ष्मी को भी जला देगा, लेकिन उसके नशे में होने की वजह से किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। उसे यहां से भगा दिया।

दीवार फांदकर घुसा घर में

आरोपित युवक की सास संजेश ने बताया कि काफी समय से बेटी के साथ दामाद का विवाद चल रहा है। वहनशा करता है और उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करता है। रात काफी देर तक आरोपित हंगामा करता रहा। करीब दो बजे भी उठकर देखा, तो रविंद्र छिप गया था। इसके बाद वह दीवार फांदकर घर में घुसा और कमरे में सो रही लक्ष्मी व उसकी छोटी बहन सीमा पर तेल डालकर आग लगा दी।

मची चीखपुकार

चीख पुकार सुनकर जब वह कमरे से बाहर आई, तो चारों तरफ आग फैली हुई थी। आसपास के घरों के लोग एकत्र हो गए। जब आरोपित को पकड़ने लगे, तो उसने अपने ऊपर भी तेल डाल लिया और आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि अभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही विवाद की सही वजह पता लग सकेगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

यह भी पढ़ेंः दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल में हादसा, दो युवक की मौत

 

यह भी पढ़ेंः पानीपत में बाथरूम कर रहे युवक को मारी गोली, कार में सवार थे हमलावर

 

यह भी पढ़ेंः पानीपत में सास-बहू के झगड़े में मासूम की मौत, मां की गोद में तोड़ा दम