विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानीपत में सास-बहू के झगड़े में मासूम की मौत, मां की गोद मेें तोड़ा दम

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Mon, 22 Feb 2021 08:52 AM (IST)

पानीपत में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक महिला गोद में अपने मृत बच्‍चे को लेकर टहल रही थी। ...और पढ़ें

पानीपत मेें मां की गोद मेें बच्‍चे ने दम तोड़ा।
पानीपत मेें मां की गोद मेें बच्‍चे ने दम तोड़ा।

पानीपत, जेएनएन। मां की गोद में बच्‍चा मर गया। उसे इसका पता ही नहीं। वो तीन घंटे तक तीन महीने के बच्‍चे को लेकर घूमती रही। पुलिसकर्मी ने जब उससे कुछ पूछा तो बता नहीं सकी। समालखा के करहंस मोड़ के पास लावारिस मिली महिला की गोद में तीन माह के बच्चे की मौत कंबल में दम घुटने से हुई होगी। फिलहाल चिकित्सक ऐसी आशंका जता रहे हैं। सास से झगड़ा कर महिला बच्चे को लेकर शनिवार की दोपहर बाद घर से निकली थी। उस समय बच्चा बुखार से बुरी तरह तप रहा था।

प्राथमिक काउंसलिंग में महिला ने पुलिस को भी यह जानकारी दी है। महिला इस समय तनावग्रस्त है। अपना नाम-पता और स्वजनों के नाम नहीं बता रही है। दरअसल, शनिवार की शाम करहंस मोड़ के पास महिला लावारिस मिली थी। उसकी गोद में बच्चा भी था।

अस्‍पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

सूचना पर एएसआइ सुखपाल मौके पर पहुंचे तो उन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ऑटो रिक्शा से उतरी थी। वह दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे रेडक्रास बिल्डिंग स्थित वन स्टाप सेंटर में छोड़ा गया। इससे पहले पुलिस उसे पानीपत बस अड्डा भी लेकर गई, उसे कोई पहचान नहीं सका और न ही महिला ने घर का पता बताया।

फोटो हो रहा वायरल

रविवार को भी एएसआइ सुखपाल उसे कई एरिया में लेकर गए, लेकिन उसके घर का सुराग नहीं लगा। महिला को उसके घर पहुंचाने के लिए पुलिस ने उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है। बच्चे का शव मोर्चरी में रखा गया है, सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

अच्छे परिवार से है महिला

वन स्टाप की प्रबंधिका ईशा वर्मा ने बताया कि फिलहाल महिला डिप्रेशन में है, इसलिए कुछ नहीं बता रही है। मानसिक दिव्यांग कहना गलत होगा। सिविल अस्पताल से उसके कुछ मेडिसिन दी गई हैं। सामान्य होने पर दोबारा काउंसिलिग की जाएगी, उम्मीद है तब अपना नाम-पता बता देगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें