विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानीपत में पार्टी करते वक्‍त बना रहा था वीडियो, दोस्‍त ने मार दी गोली

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Mon, 22 Feb 2021 11:43 AM (IST)

पानीपत में एक युवक को गोली मारी गई। पहले दोस्‍तों ने पार्टी की। इस बीच एक दोस्‍त वीडियो बना रहा ...और पढ़ें

पानीपत में एक युवक को गोली मारी।
पानीपत में एक युवक को गोली मारी।

पानीपत, जेएनएन। यमुना एनक्लेव में दोस्त के घर शराब पार्टी कर युवक ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली वीडियो बना रहे दोस्त के बाएं हाथ को चीरते हुए पेट में लगी। बाद में पीड़ित ने वीडियो डिलीट कर दोस्त को बचाने के लिए झूठी कहानी रची कि कार सवार अज्ञात युवकों ने गोली मारी है।

यमुना एनक्लेव के रामबीर के मकान में उसका दोस्त

प्रापर्टी व फाइनेंस का काम करने वाला तहसील कैंप के भगत नगर का मनीष, सुधीर नगर का पंकज, शराब ठेकेदार गोहाना का जोनी और सोनीपत के बुसाना का मीनू रविवार देर रात शराब पार्टी कर रहे थे। मनीष वीडियो बना रहा था। तभी जोनी ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली मनीष के हाथ को चीरकर पेट में बाई तरफ धंस गई। घायल मनीष को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

पंकज ने ये कहानी बनाई, दर्ज कराया मामला

पंकज ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके दोस्त तहसील कैंप के भगत नगर के मनीष ने काल कर कहा कि गोहाना जोनी, बुसाना का मीनू और यमुना एनक्लेव का रामबीर आए हुए हैं। मिलकर खाएंग-पीएंगे। रात 10 बजे बरसत रोड चुंगी के पास चारों दोस्त उसकी कार में बैठ लिए और खाने-पीने लगे। गाड़ी घुमाते रहे। रात 12:15 यमुना एनक्लेव से सेक्टर 13-17 हेलीपेड के पास पहुंचे। मनीष ने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतर कर सड़क पार कर बाथरूम करने लगा। तभी बरसत रोड की तरफ से कार आई और उसमें सवार युवक ने मनीष को गोली मार दी। आरोपित युवक कार सहित मौके से फरार हो गए। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

दोस्तों से पूछताछ को तो खुलासा हुआ

सीआइए-वन ने पुलिस ने पंकज, जोनी, रामबीर और मीनू ने पूछताछ की। तब सच्चाई सामने आई। उन्होंने बताया कि जोनी की पिस्तौल की गोली लगने से मनीष घायल हुआ है। अब सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें