विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बराला ने चुप्‍पी तोड़ी, कहा-पीड़ित लड़की बेटी जैसी, जांच पर कोई दबाव नहीं

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 09:46 AM (IST)

चंडीगढ़ में अाइएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में बेटे के फंसने के मामले में सुभाष बराला ने सफाई ...और पढ़ें

बराला ने चुप्‍पी तोड़ी, कहा-पीड़ित लड़की बेटी जैसी, जांच पर कोई दबाव नहीं
बराला ने चुप्‍पी तोड़ी, कहा-पीड़ित लड़की बेटी जैसी, जांच पर कोई दबाव नहीं

जेएनएन, चंडीगढ़। बेटे के आइएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला पहली बार इस मामले पर सामने आए हैं। बराला ने पीड़ित युवती को अपनी बेटी की तरह बताया है। उन्‍होंने कहा है कि इस मामले में जांच को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है अौर न ही कोई दबाव बनाया जा रहा है। बराला ने तीन दिन के अंतराल के बाद चुप्पी तोड़ी है।

इस मामले को लेकर विपक्ष का हमला तेज होने के बाद सुभाष बराला ने आज बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्‍हाेंने कहा कि वर्णिका मेरी बेटी की तरह है। इस मामले की चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है और इसे प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। बराला ने कहा कि पूरे मामले में किसी तरह को कोई दबाव नहीं डाला गया है आैर न ही ऐसा कोई प्रयास किया जाएगा। पुलिस इसकी तत्‍परता से जांच कर रही है और उस पर विश्‍वास किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ छेडछाड़ केस: किरण बेदी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, अक्षय कुमार भी आए सामने

बराला ने कहा कि पुलिस और कानून को अपना काम करने देना चाहिए। भाजपा का हमेशा से महिलाअों के अधिकारों और उनकी स्‍वतंत्रता में विश्‍वास रहा है। इस मामले में भी पार्टी का ऐसा ही रुख है। इस मामले में जाे भी दोषी हो पुलिस और कानून उस पर कार्रवाई करेगी। उन्‍होंने कहा कि आइएएस अधिकार की बेटी मेरी भी बेटी की तरह है आैर हम उसके साथ हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने मामले का राजन‍ीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: IAS की बेटी से छेड़छाड़ के मामले पर बोले कैप्टन, आरोपियों पर कानून के तहत हो कार्रवाई

बता दें कि इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से बराला निशाने पर हैं और दाे दिनों से पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष पद से उनक इस्‍तीफे की चर्चाएं भी चलती रहीं। हालांकि भाजपा ने इन चर्चाओं को निराधार करार दिया। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर भी मामले को कमजोर करने के आराेप लगे।

यह भी पढ़ें: IAS की बेटी से छेड़छाड़ः पीड़िता बोली- मैंने कुछ गलत नहीं किया तो चेहरा क्यों छिपाऊं