IAS की बेटी से छेड़छाड़ः पीड़िता बोली- मैंने कुछ गलत नहीं किया तो चेहरा क्यों छुपाना
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली सीनियर आइएएश अफसर की बेटी का कहना है कि जब उसने कुछ गलत नहीं किया तो वह चेहरा ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला व उसके दोस्त आशीष के पीछा करने के मामले में रविवार को पीडि़त लड़की ने कहा कि चेहरा वह छिपाएं जिन्होंने ऐसी घिनौनी हरकत की है। उसने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे उसे अपना चेहरा दुपट्टे से ढकना पड़े। हरियाणा के सीनियर आइएएस की बेटी ने यह बात मीडिया से बातचीत में कही।
उसने कहा कि कई लड़कियों को ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है, लेकिन वह खुलकर इस संबंध में बता नहीं पाती हैं। फेसबुक पर इस संबंध में पोस्ट भी की है। पीडि़त लड़की के अनुसार रात में ही नहीं दिन में भी लड़कियों को ऐसी घटना का सामना करना पड़ता है।
किसी लड़के के साथ पिक्चर पोस्ट करने से मैं गलत नहीं हुई
लड़की ने बताया कि सोशल मीडिया में जहां ज्यादातर लोग उसकी हिम्मत की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कुछ उसे बदनाम करने की भी साजिश कर रहे हैं। उसने कहा कि अगर किसी लड़के के साथ उसकी ऑनलाइन फोटो पोस्ट कर दी जाती है तो उससे वह गलत नहीं हो जाती। इसका मतलब यह नहीं है कि उन लोगों को मेरे साथ यह सब करने व किडनैप करने का अधिकार मिल गया है।
अपनी जिंदगी जीना नहीं छोड़ सकती
लड़की ने कहा कि वह अपनी जिंदगी जीना नहीं छोड़ सकती है। अगर रात को मुझे बाहर जाना पड़ा तो वह जाएगी, जैसे पहले जाती थीं। हां, इतना जरूर ध्यान रखूंगी कि मेरे माता-पिता पीछे से परेशान न हो, क्योंकि इस घटना के बाद उनका फिक्र करना स्वभाविक है।
सभी महिलाएं अपनी सुरक्षा की खुद जिम्मेदार
उसने कहा कि महिलाओं को यह समझना होगा कि वह अपनी सुरक्षा की खुद जिम्मेदार हैं। अगर हम पुरुषोंं को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी देंगे तो उन्हें हमारी सुरक्षा न करने का हक भी मिल जाएगा।
मार्शल आर्टस से बढ़ता है आत्मविश्वास
उसने बताया कि वह मार्शल आर्टस में ट्रेंड है और इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। मेरे पिता की सोच है कि बेटी को भी उतनी ही आजाद मिलनी चाहिए, जितनी लड़कों मिलती है।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के हाईप्रोफाइल मामले में सोशल मीडिया पर छलका आइएएस पिता और बेटी का दर्द

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।