Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ छेडछाड़ केस: किरण बेदी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, अक्षय कुमार भी आए सामने

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Aug 2017 02:16 PM (IST)

    आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ में बेटे पर आराेप के बाद सुभाष बराला पर घेरा कस गया है। किरण बेदी ने पूरे मामले में सवाल उठाया है। बॉलीवुड स्‍टार अक्षय कुम ...और पढ़ें

    Hero Image
    चंडीगढ़ छेडछाड़ केस: किरण बेदी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, अक्षय कुमार भी आए सामने

    जेएनएन, चंडीगढ़। यहां आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ का प्रकरण लगातार गर्मा रहा है। बेटे द्वारा सीनियर आइएएस अधिकारी की बेटी के साथ छेड़छाड़ के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर घेरा लगातार कस रहा है, हालां‍कि पार्टी और सरकार उनके पक्ष में खड़ी दिख रही है। देश की पहली महिला आइपीएस अफसर और अब पुंडुचेरी की राज्‍यपाल किरण बेदी ने इस मामले में सवाल उठाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किरण बेदी ने कहा कि आरोपियों को बिना पूरी तरह जांच के जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी। फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस मामले में  प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी घटना की निंदा की है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है।

    यह भी पढ़ें: आइएएस बेटी से छेड़छाड़: दबाव पड़ा तो मिला सीसीटीवी फुटेज, गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी

    दूसरी अोर, सुभाष बराला के हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफे की चर्चा लगातार जारी रही, हालांकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इसे बेबुनियाद करार दिया है। पार्टी नेतृत्व ने सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर  बराला के इस्तीफा देने की चर्चाएं गर्म होने के बाद सफाई दी। बराला और उनके बेटे पर हमले जारी हैं।

     राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पुलिस को निष्पक्ष जांच की हिदायत दी है। इसके बाद चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक तजिंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर भारतीय दंड संहिता हटाई गई की धारा 365 और 511 के मुद्दे पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर अफसरों की राय थी कि अपहरण की कोशिश की धारा लगाई जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: बराला पुत्र केस मामला : लड़की के पिता बोले- परिवार को निशाना बनाना गलत

    किरण बेदी ने कहा कि ट्वीट कर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने लिखा कि चंडीगढ़ की घटना को लेकर जो जानकारी मिल रही है उससे मेरा आकलन है कि आरोपियों को बिना पूरी जांच और पूछताछ के आरोपियों को जमानत पर नहीं छाेड़ना च‍ाहिए था। इसके साथ ही आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाना चाहिए था। पुलिस को इस तरह के मामले में पूरी तत्‍परता दिखानी चाहिए।

     इसके साथ ही मशहूर फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी चंडीगढ़ की घटना पर अपनी प्र‍तिक्रिया जाहिर की है। उन्‍होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महिलाओं लड़कियों को अपनी सुरक्षा का पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। अक्षय ने कहा, 'महिलाओं अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें। यदि कोई वाहन सवार आपके साथ रास्‍ते में गलत करने की कोशिश्‍ा करे तो उसका नंबर नोट कर लें। तुरंत पुलिस को सूचना देने से न हिचकिचाएं। तत्‍काल अभिभावाकों, मित्रों और जानकारों को फोन करें। साथ ही सुरक्षित मार्ग से निकलने की कोशिश करें। लड़कियों खुद को सशक्‍त बनाएं।'

     अक्षय कुमार का संदेश-

    Ladies please be proactive about your own safety. Note the number of any vehicle that tries to harass you, don’t be afraid to call the cops. The minute it starts call your parents, friends, if possible and let them know where you are and the situation you are in. Try and run in the safest way possible, your life is paramount. You girls have to empower yourselves.

                                                                                                                              - Akshay Kumar

     

    ----

    बीसीसीअाइ के पूर्व अध्‍यक्ष आैर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी चंडीगढ़ की घटना की निंदा की है। उन्‍होंने इस पर ट्वीट कर टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने लिखा है, मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। लोगों की महिलाओं का सम्‍मान करना चाहिए।

      

    ----
    कैप्टन ने की युवती से छेड़छाड़ मामले की निंदा

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है1 उन्होंने कहा कि आरोपों को कम करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। लड़की ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे अपहरण करने का प्रयास किया गया है, इसलिए कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने लड़की द्वारा दिखाए गए साहस की प्रशंसा की।

    ------

    इस्तीफे की कोई वजह नहीं बनती: अनिल जैन

    इस मामले में सुभाष बराला का कोई लेना-देना नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। उनके त्यागपत्र देने का कोई कारण नहीं बनता। पार्टी को उन पर पूरा भरोसा है।

                                                                                             - डॉ. अनिल जैन, हरियाणा भाजपा प्रभारी।

    ------

    दूध का दूध और पानी का पानी जल्द : राजीव जैन

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को दिल्ली तलब किए जाने और इस्तीफे देने की खबर निराधार है। इस घटनाक्रम को राजनीतिक रंग दिया जाना ठीक नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस की जांच में जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

                                                                                   - राजीव जैन, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख।

    यह भी पढ़ें: आइएएस बेटी से छेड़छाड़ : पीड़िता बोली, युवकों को सबक सिखाकर ही लूंगी दम

    -----

    अभियुक्तों को मिले सजा : केजरीवाल

    आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ करने वाले को सजा मिले चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। अगर सजा नहीं मिली तो लोगों का कानून व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

                                                                                                    - अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली।

    -------

    अभियुक्तोंं को बचाने की कोशिश : सुरजेवाला

    केंद्र व राज्य सरकार अभियुक्तों को बचाने की कोशिश में है। सीसीटीवी फुटेज के गायब होने और धाराओं में बदलाव से चंडीगढ़ पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। बराला को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

                                                                           - रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी।
    --------
    यह है मामला

    आरोप है कि हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने शुक्रवार आधी रात को अपने दोस्त आशीष के साथ मिलकर हरियाणा कैडर के सीनियर आइएएस अधिकारी की बेटी का पीछा किया और छेड़छाड़ की। चंडीगढ़ पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में थाने से ही दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। अपहरण की धारा भी हटा ली गई।

    यह भी पढ़ें: IAS की बेटी से छेड़छाड़ः पीड़िता बोली- मैंने कुछ गलत नहीं किया तो चेहरा क्यों छिपाऊं