विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्यूशन जा रही छात्रा को युवक ने जबरन बैठाया कार में और फिर घुमाता रहा इधर-उधर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 02:05 PM (IST)

एक युवक ने ट्यूशन जा रही छात्रा को जबरन कार में बैठाया और फिर उसे इधर-उधर घुमाता रहा। छात्रा की तबियत बिगड़ी तो उसने उसे उतार दिया।

ट्यूशन जा रही छात्रा को युवक ने जबरन बैठाया कार में और फिर घुमाता रहा इधर-उधर
ट्यूशन जा रही छात्रा को युवक ने जबरन बैठाया कार में और फिर घुमाता रहा इधर-उधर

जेएनएन, पंचकूला। ट्यूशन गई एक छात्रा को कार सवार युवक ने जबरन कार में बैठाया और फिर उसे दिनभर घुमाता रहा। इसी दौरान अचानक लड़की को उल्टी होने लगी तो युवक घबरा गया और उसने उसे नाडा साहिब के पास उतार दिया और खुद फरार हो गया। पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो छात्रा की मां ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखी और वीडियो वायरल की।

लड़की की मां का वीडियो अपेक्षा सोसाइटी की प्रधान सीमा भारद्वाज ने बनाया है, जिसमें महिला अपनी बेटी के साथ हुई वारदात के बारे में पूरी जानकारी दे रही है। महिला के मुताबिक उसकी बेटी सेक्टर-2 में ट्यूशन पढ़ने के लिए आती है। 18 फरवरी को भी वह ट्यूशन पढ़ने के लिए दोपहर साढ़े 3 बजे आई, तो एक कार में युवक आया और उसने कहा कि उसे नौवीं कक्षा की किताब दिला दे, जिसके बाद लड़की ने कहा कि वह तो छठी कक्षा में पढ़ती है। उसे नौवीं कक्षा की किताब का कोई ज्ञान नहीं है।

यह भी पढ़ें: नशा, गैैंगरेप, अप्राकृतिक सेक्स से कारोबारी की बेटी की हुई मौत

इसके बाद आरोपी कार चालक ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाकर गाड़ी में खींच लिया। आरोपी इसके बाद लड़की को उसी रास्ते पर ले गया, जहां पर 17 जनवरी को सेक्टर-20 से अपहृत हुई लड़की को उसकी गाड़ी में बंद करके दरिंदा ले गया था। लड़की की मां ने बताया कि आरोपी ने लड़की को पहले सेक्टर-25 और 26 में घुमाया और उसके बाद उसे हाईवे से नाडा साहिब की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें: प्रेमजाल में फंसी नाबालिग लड़की ने शादी के लिए बहन से किया फर्जीवाड़ा

इस दौरान लड़की की तबियत बिगड़ने लगी और उसने उल्टियां करनी शुरू कर दी तो आरोपी कार चालक ने कार को नाडा साहिब के पास बने पुल के पास रोका और लड़की को उतार दिया। युवक वहां से फरार हो गया। लड़की काफी देर बाद डरी सहमी अपने घर पहुंची तो मां ने कारण पूछा तो वह रोने लगी। इसके बाद जब लड़की ने मां को आपबीती सुनाई तो परिजन सेक्टर-2 की पुलिस चौकी में शिकायत देने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने लड़की से पूछताछ तो की, लेकिन आरोपी का पता लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने देवर के दुष्कर्म की बात बताई तो पति बोला- मेरा भाई ऐसे ही करेगा

जांच में हमें कुछ भी गलत नहीं मिला : ललित कुमार

थाना सेक्टर-5 प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले में जांच की गई है। लड़की से किसी प्रकार की कोई गलत हरकत नहीं हुई। मामला लिफ्ट लेने का है। कार चालक ने लड़की को उसके घर के पास ही उतारा है।

य़ह भी पढ़ें: गिरोह ने चैटिंग के जरिये वकील की बेटी को फंसाया जाल में, गोवा ले जाने की तैयारी में थे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।