Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी ने देवर के दुष्कर्म की बात बताई तो पति बोला- मेरा भाई ऐसे ही करेगा

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 04 Feb 2017 07:34 PM (IST)

    महम निवासी एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उसने जब यह बात अपने पति को बताई तो उसने कहा कि उसका भाई उसके साथ एेसे ही करेगा।

    पत्नी ने देवर के दुष्कर्म की बात बताई तो पति बोला- मेरा भाई ऐसे ही करेगा

    जेएनएन, (रोहतक)। एक महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म किया।उसने इस बारे में अपने इंजीनियर पति काे बताया तो उसने कहा कि उसका भाई इसी तरह से करेगा। महिला ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के मुताबिक उसकी शादी सन् 2015 में बहादुरगढ़ निवासी युवक से हुई। उसका पति दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। महिला के मुताबिक लगभग 15 दिन पूर्व उसका पति अपनी ड्यूटी पर गया था। उसकी सास और ससुर भी बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी।

    यह भी पढ़ें: सही निकला मां का शक, बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को करवाया गिरफ्तार

    महिला के मुताबिक इस दौरान उसका देवर अचानक घर आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उसने उसे हवस का शिकार बना दिया। शाम के समय जब उसका पति घर पर आया तो उसने सारी बात बताई। पति ने उसे कहा कि वह चुप रहे। जब उसने अपने सास-ससुर को बताया तो उन्होंने भी मुंह बंद करने के लिए कहा।

    यह भी पढ़ें: नहाते वक्त देवर ने बनाई भाभी की वीडियो, और फिर करता रहा ब्लैकमेल

    महिला के मुताबिक उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कहीं तो उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। इसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में मांगे जाने लगे। वह दहेज लाने की बात कहकर अपने मायके में आ गई। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को आपबीती बताई तो वे थाने पहुंचे। इस संबंध में महिला के पति, सास-ससुर, देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने व दहेज मांगने की धारा में केस दर्ज कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: नशे में धुत्त पटवारी घर में घुस गया और अधेड़ महिला से किया दुष्कर्म