विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में धुत्त पटवारी घर में घुस गया और अधेड़ महिला से किया दुष्कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 09:17 AM (IST)

शराब के नशे में धुत एक पटवारी एक घर में घुस गया। वहां उसने एक अधेड़ महिला को अकेली देखकर ...और पढ़ें

नशे में धुत्त पटवारी घर में घुस गया और अधेड़ महिला से किया दुष्कर्म
नशे में धुत्त पटवारी घर में घुस गया और अधेड़ महिला से किया दुष्कर्म

जेएनएन, मोगा। जिले के बाघापुराना क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत एक पटवारी एक घर में घुस गया। वहां उसने एक 50 साल की महिला को अकेला पाकर उसे हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद वह फरार हाे गया। इस घटना से सनसनी फैल गई। महिला ने इसके बाद पुलिस में श्ािकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने पीडि़त महिला का मेडिकल करवा दुष्कर्म की पुष्टि होने पर भलूर के पटवारी हरजिंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पटवारी हरजिंदर कोटकपूरा के रोड़कीपूरा का रहनेवाला है। जांच अधिकारी थाना बाघापुराना की एएसआइ चरनजीत कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

गांव भलूर की पीडि़त 50 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह दोपहर में अपने घर में अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे पटवारी हरजिंदर सिंह उसके घर में घुस आया। उस समय वह घर में अकेली थी। पटवारी उस समय शराब के नशे में धुत्त था।

घर में अकेली पाकर पटवारी उसे जबरन एक कमरे में ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा और इसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। महिला ने इस बारे में पड़ोसियों व परिजनाें को बताया और फिर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी अोर, मामला दर्ज होने के बाद पटवारी के पक्ष के लोग महिला के परिजनों से समझौता करने की कोशिश करने लगे।